{"_id":"62d262751849e102eb014d58","slug":"lalit-modi-daughter-beats-bollywood-actresses-in-beauty-see-couple-family-members-photos-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lalit-Sushmita Family: बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं ललित मोदी की बेटी, तस्वीरों में देखें कपल का पूरा परिवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lalit-Sushmita Family: बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं ललित मोदी की बेटी, तस्वीरों में देखें कपल का पूरा परिवार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ललित मोदी अपनी बेटी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर सुष्मिता सेन इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सुष्मिता को 'बेटर हाफ' बताकर सनसनी फैला दी थी। हालांकि बाद में उन्हें इसे लेकर सफाई भी देनी पड़ी। ललित ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ अपनी कई फोटोज शेयर की थीं जो देखते दी देखते काफी वायरल होने लगीं। इन फोटोज पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। इस खबर के सामने आते ही लोग दोनों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। लोगों की इस बेताबी को देखते हुए आज हम आपको सुष्मिता और ललित मोदी के परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 4
ललित मोदी-मीनल मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी ने साल 1991 में मीनल मोदी संग सात फेरे लिए थे। उम्र में मीनल ललित से 10 साल बड़ी थीं। उम्र के इतने बड़े फासले के बावजूद दोनों में बेपनाह प्यार था। दोनों के दो बच्चे रुचिर और आलिया मोदी हैं। बता दें कि हाल ही में आलिया की शादी हुई है। उनकी शादी की तस्वीरें ललित ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थीं। खूबसूरती में आलिया बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात देती हैं।
3 of 4
परिवार के साथ ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया एक बिजनेस वूमेन हैं। वह इंटीरियर डिजाइन और डिजाइन कंसल्टेंसी कंपनी की फाउंडर हैं। ललित मोदी अपने दोनों बच्चों से काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। उनके बेटे रूचिर में उनकी झलक साफ नजर आती है। सोशल मीडिया पर ललित मोदी के परिवार की तस्वीरें आपको आसानी से देखने को मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
परिवार के साथ सुष्मिता
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सुष्मिता सेन के परिवार की बात करें तो एक्ट्रेस एक बंगाली परिवार से आती हैं। उनके पिता का नाम शुबीर सेन है जो वायुसेना में अधिकारी रह चुके हैं। उनकी मां का ज्वैलरी डिजाइनिंग का दुबई में बिजनेस है। वहीं, उनके भाई अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखते हैँ। राजीव अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में राजीव और उनकी पत्नी चारू असोप के बीच टकराव की खबरें सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों तलाक लेने वाले हैं। सुष्मिता एक सिंगल मदर हैं। उन्होंने रेने और अलिशा को गोद लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।