फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita-Lalit: अनाउंसमेंट से पहले इस खूबसूरत जगह साथ वक्त बिता रहे थे ललित-सुष्मिता, कपल की लास्ट पोस्ट है सबूत

Sat, 16 Jul 2022 12:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen and Lalit Modi were spending quality time in Italy before the official announcement their relationship
सुष्मिता सेन और ललित मोदी - फोटो : Twitter @LalitKModi

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। बिजनेसमैन ललित मोदी संग अचानक उनके रिश्ते की खबर आने के बाद हर कोई हैरान रह गया। ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग कई खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें दोनों को एक दूसरे के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है, और ललित ने बताया कि वह लंदन में थे, हालांकि इसके अलावा भी दोनों ने दूसरी जगहों की सैर की और ये कपल की  बीते दिनों की पोस्ट से जाहिर हो रहा है।

Sushmita Sen and Lalit Modi were spending quality time in Italy before the official announcement their relationship
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों ने एक ही जगह की तस्वीरें की थीं साझा
अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले भी ललित मोदी और सुष्मिता सेन ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें साझा की थीं लेकिन इसमें कहीं भी दोनों साथ दिखाई नहीं दिए। हालांकि दोनों साथ में एक ही जगह पर थे।

Sushmita Sen and Lalit Modi were spending quality time in Italy before the official announcement their relationship
ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों में दिखा एक जैसा नजारा
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम से चार दिन पहले एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्हें समंदर के बीच वोट पर बैठे देखा जा सकता है। वही ललित मोदी की लास्ट पोस्ट एक हफ्ते पहले की है और इसमें भी समंदर किनारे से सनसेट का नजारा देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen and Lalit Modi were spending quality time in Italy before the official announcement their relationship
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट में एक ही जगह के हैशटैग का किया यूज
सुष्मिता सेन ने समंदर के बीच वोट पर सनबाथ लेते हुए जो  तस्वीर साझा की है उसमें उन्होंने #sardinia सार्डिनिया हैशटैग का यूज किया है और इसी हैशटैग का इस्तेमाल ललित मोदी ने अपनी एक हफ्ते पुरानी पोस्ट में भी किया है, जिससे पता चलता है कि कपल लंबे समय से साथ में वक्त बिता रहा था।

विज्ञापन
Sushmita Sen and Lalit Modi were spending quality time in Italy before the official announcement their relationship
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : social media

लंदन नहीं इटली में है ये जगह
ललित और सुष्मिता सेन की सोशल मीडिया पोस्ट में जिस जगह (सार्डिनिया) का जिक्र किया गया है, वह इटली का हिस्सा है। सार्डिनिया भूमध्य सागर का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यहां का नजारा बेहद खूबसूरत है और अक्सर लोग यहां छुट्टियां बिताने जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed