फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neena Gupta Vivek Mehra: फ्लाइट में मोहब्बत और करीबी की शादी में प्रपोज, कतई फिल्मी है नीना गुप्ता की प्रेम कहानी

Sat, 16 Jul 2022 11:47 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 16 Jul 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
Neena Gupta Vivek Mehra: Know Abput Badhaai Ho Actress love story and marriage after having daughter Masaba Gupta with vivian richards
नीना गुप्ता, विवेक मेहरा - फोटो : social media

फिल्मों से लेकर टेलीविजन और ओटीटी तक अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। अपनी अदाकारी के हुनर के कारण देशभर में उनके फैंस मौजूद हैं। नीना गुप्ता के करियर के साथ-साथ उनकी लव लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है। बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली नीना के अपने फैंस से कभी अपनी निजी जिंदगी को छिपाने का भी प्रयास नहीं किया। बिना शादी के बच्चा पैदा करना हो या उम्र के तीसरे पड़ाव में पहुंचकर शादी करना हो, नीना ने अपने दोनों रिश्तों को दुनिया के सामने खुलकर अपनाया। नीना के दोनों ही रिश्तों ने लोगों को चौंका दिया था। अपनी जिंदगी में बहुत बुरे-बुरे दौर से गुजरने और आधी उम्र बीत जाने के बाद उन्हें विवेक मेहरा के रूप में सच्चा प्यार मिला। आज यानी 16 जुलाई को नीना और विवेक अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।

Neena Gupta Vivek Mehra: Know Abput Badhaai Ho Actress love story and marriage after having daughter Masaba Gupta with vivian richards
विवियन रिचर्ड्स, नीना गुप्ता, मसाबा - फोटो : instagram/masabagupta

विवियन के प्यार में पागल थीं नीना 
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स से नीना का रिश्ता जगजाहिर है। दोनों के बीच इश्क कुछ इस कदर था कि अभिनेत्री को पता होते हुए भी कि विवियन उनसे शादी नहीं कर पाएंगे, उन्हें अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। इसका नतीजा यह हुआ कि नीना बिन ब्याही मां बन गई। नीना ने विवियन की बेटी को अपने प्यार की निशानी मानकर जन्म दिया और उसका नाम मसाबा गुप्ता रखा। इसके बाद भी विवियन ने नीना से शादी नहीं की और इसकी वजह से उन्हें आगे बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तमाम मुश्किलें झेलने के बाद भी नीना शादी नहीं करना चाहती थीं। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जिंदगी के ऐसे ही किसी मोड़ पर उन्हें विवेक टकरा जाएंगे।

Neena Gupta Vivek Mehra: Know Abput Badhaai Ho Actress love story and marriage after having daughter Masaba Gupta with vivian richards
नीना गुप्ता, विवेक मेहरा - फोटो : social media

यूं हुई दोनों की मुलाकात
विवियन से रिश्ता टूटने के बाद नीना के जीवन में जो अकेलापन आया था, उसे भरने के लिए भगवान ने उनकी जिंदगी में विवेक मेहरा को भेजा। दोनों की मुलाकात साल 2002 में एक फ्लाइट में हुई थी। नीना और विवेक दोनों ही लंदन से अपने वतन लौट रहे थे और एक महिला के सीट एक्सचेंज करने के कारण विवेक नीना के साइड में आकर बैठ गए थे। फ्लाइट में दोनों की बातचीत हुई, जिसके बाद नीना और विवेक की अच्छी दोस्ती हो गई थी। पहली मुलाकात में ही विवेक के मन में नीना के लिए कुछ हो गया था। लेकिन विवेक नीना को बताने में हिचक रहे थे कि वह अपनी पत्नी से अलग होने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta Vivek Mehra: Know Abput Badhaai Ho Actress love story and marriage after having daughter Masaba Gupta with vivian richards
नीना गुप्ता, विवेक मेहरा - फोटो : social media

लंबे समय तक की डेटिंग
दोस्ती के बाद नीना और विवेक का रिश्ता आगे बढ़ा और कब प्यार में बदल गया दोनों को ही पता नहीं चला। छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने विवेक के तलाक लेने के बाद शादी करने का फैसला किया। साल 2008 में नीना अपने एक रिश्तेदार के घर अमेरिका में शादी में गई थीं। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि दूसरे की शादी में जाना उनके लिए उनकी शादी की नींव रख देगा। इसी ट्रिप पर विवेक ने नीना को प्रपोज किया और दोनों वहीं शादी के बंधन में बंध गए। पेशे से चार्टर्ड अकाउंट विवेक ने पहले से ही सब कुछ प्लान कर रखा था, उन्हें बस नीना की हां का इंतजार था।

विज्ञापन
Neena Gupta Vivek Mehra: Know Abput Badhaai Ho Actress love story and marriage after having daughter Masaba Gupta with vivian richards
नीना गुप्ता, विवेक मेहरा , मसाबा गुप्ता - फोटो : social media

सम्मान के लिए की नीना ने शादी
42 साल की उम्र में शादी करने से पहले नीना ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को इस बारे को बताना सही समझा क्योंकि वह अपनी बेटी से बेइंतहा प्यार करती हैं। शादी करने का नीना का फैसला सुनकर मसाबा गुप्ता हैरान रह गई थीं। पता लगने के बाद मसाबा ने अपनी मां से ऐसा करने का वजह पूछी थी। इसपर नीना ने उन्हें समझाया था कि जिस समाज में हम रहते हैं वहां सम्मान पाने के लिए शादी करना जरूरी है। इतना ही नहीं नीना ने साफ कर दिया था कि अगर विवेक उनकी बेटी मसाबा को पसंद नहीं करते तो वह उनसे कभी शादी नहीं करती। आज यह तीनों एक-दूसरे के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed