सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

8वीं सालगिरह पर लारा दत्ता हुईं इमोशनल, खुलेआम कही ऐसी बात खुद को रोक नहीं पाए टेनिस प्लेयर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 20 Feb 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Lara Dutta Mahesh Bhupathi celebrates 8 wedding anniversary shared emotional post
Lara Dutta Mahesh Bhupathi - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) ने 8 साल पहले महेश भूपति (Mahesh Bhupathi) के साथ सात जन्मों का रिश्ता बांध लिया था। लारा भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन उनके निभाए किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। अपनी 8वीं सालगिरह पर लारा दत्ता ने पति महेश भूपति के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा जिसका जवाब उन्हें टेनिस प्लेयर ने उसी अंदाज में दिया। 

Trending Videos
Lara Dutta Mahesh Bhupathi celebrates 8 wedding anniversary shared emotional post
Lara Dutta Mahesh Bhupathi - फोटो : instagram

लारा दत्ता ने शादी की 8वीं सालगिरह पर क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लारा ने लिखा - '8 साल पहले मैंने अपनी जिंदगी के डबल्स की शुरुआत की थी। सबसे अच्छे पार्टनर के साथ। हम लोगों ने एक अच्छी टीम बनाई।' लारा के इस प्यार भरे पोस्ट का टेनिस प्लेयर महेश भूपति ने भी उसी अंदाज में खुलेआम जवाब दिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

8 years ago I made my doubles debut, with the best partner! 😊. We make a great team @mbhupathi 😍😘.

A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Lara Dutta Mahesh Bhupathi celebrates 8 wedding anniversary shared emotional post
Lara Dutta Mahesh Bhupathi - फोटो : twitter

महेश भूपति ने इंस्टाग्राम पर लारा और अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा - '8 साल पहले मैंने अपनी जिंदगी तुम्हारे नाम कर दी थी।' लारा और महेश भूपति के इस पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दोनों का रिश्ता आज भी कितना मजबूत है। लारा और महेश भूपति ने साल 2011 में गोवा में शादी की थी। इन दोनों की 7 साल की बेटी है जिसका नाम साइरा है। इन दोनों ने पहले मुंबई में और फिर गोवा में शादी की थी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

8 years ago today, I signed my life away to @larabhupathi ... #throwback

A post shared by Mahesh Bhupathi (@mbhupathi) on

Lara Dutta Mahesh Bhupathi celebrates 8 wedding anniversary shared emotional post
Lara Dutta Mahesh Bhupathi - फोटो : instagram

आपको बता दें, कुछ दिन पहले महेश भूपति ने एक इंटरव्यू में साजिद खान की करतूतों का चिट्ठा खोल दिया था। महेश भूपति ने बताया था, 'जब हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तो लारा ‘हाउसफुल’ की शूटिंग कर रही थी। उस समय हम लोग लंदन में थे। वह और उसकी करीबी दोस्त जो कि हेयर ड्रेसर थी, वह इस बात की शिकायत करती थी कि उनकी एक सह कलाकार के साथ साजिद खान खराब और अश्लील व्यवहार कर रहे थे।'

विज्ञापन
Lara Dutta Mahesh Bhupathi celebrates 8 wedding anniversary shared emotional post
Lara Dutta

भूपति बरखा दत्त के साथ ‘वी द विमन’ कार्यक्रम में बात कर रहे थे। साजिद खान के निर्देशन में 2010 में बनी फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, जिया खान और अर्जुन रामपाल थे। भूपति ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि तुम चारों (जो उस फिल्म में काम रहे थे) साजिद के आचरण के भागीदार हो क्योंकि तुमने उसका विरोध नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed