फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 साल पुरानी तस्वीर आई सामने, जब दुनियाभर में इन सुंदरियों ने देश का नाम किया रौशन

Wed, 26 Jun 2019 08:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 26 Jun 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Lara Dutta share a Picture with dia mirza and priyanka chopra
lara dutta, dia mirza, priyanka chopra - फोटो : social media

ऐसे कई मौके रहे जब भारत की ओर से चुनी गईं मिस इंडिया कंटेस्टेंट ने दुनियाभर में देश का नाम रौशन किया। इन्हीं में से एक मौका था साल 2000 का। जब तीन कंटेस्टेंट ने मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल के खिताब पर कब्जा किया।

Lara Dutta share a Picture with dia mirza and priyanka chopra
lara dutta, dia mirza, priyanka chopra - फोटो : social media

इन तीनों में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनीं गईं। प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड का खिताब मिला और दीया मिर्जा के सिर मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का ताज सजा। इस थ्रोबैक तस्वीर में तीनों सुंदरियां मुस्कुरा रही हैं और कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। उनके सिर पर सजे ताज को आप देख सकते हैं जिसे वो पूरे गर्व के साथ फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Lara Dutta share a Picture with dia mirza and priyanka chopra
lara dutta, dia mirza, priyanka chopra - फोटो : social media

लारा दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'ऑन क्यू प्रोडक्शंस (On Cue Produtions) 25 सालों से मिस इंडिया कॉन्टेंस्ट मैनज कर रहा है... तालिया... सिल्वर जुबली। आप लोग बेस्ट हैं। हम में से किसी की जर्नी और सफलता परफेक्ट नहीं हो सकती थी अगर हमने आपके साथ शुरुआत नहीं की होती। सफलता की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A HUGE shoutout to @oncueindia for completing 25 years of managing the Miss India Contest!! #silver jubilee . You guys are THE ABSOLUTE BEST and none of our journeys would have been possible or successful without that perfect first step with you’ll !!! Wishing you many many more milestones and success!!! 🤗🥰

A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Lara Dutta share a Picture with dia mirza and priyanka chopra
lara dutta - फोटो : file photo

बता दें कि कॉन्टेंस्ट जीतने के बाद लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा और दीया मिर्जा के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। लारा दत्ता ने साल 2003 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'अंदाज' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए लारा को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। साल 2011 में लारा दत्ता ने टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की। उनकी एक बेटी सायरा भूपति है। शादी के बाद लारा ने फिल्मों में काम कम कर दिया। उनकी आखिरी रिलीज साल 2018 में आई 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' थी। 

विज्ञापन
Lara Dutta share a Picture with dia mirza and priyanka chopra
dia mirza - फोटो : file photo

दीया मिर्जा ने साल 2001 में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए दीया मिर्जा की काफी तारीफें हुई थीं। दीया ने ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज काफिर रिलीज हुई है। इसमें दीया के साथ मोहित रैना हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed