बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने सुंदरता से जुड़ा कोई खिताब जीतने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की। ये सिलसिला बीते कई सालों से चला आ रहा है। हालांकि बॉलीवुड में सफलता की गारंटी का पैमाना, सुंदरता का पुरस्कार जीतना नहीं है। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स और मिस इंडिया जैसे खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा।
सुंदरता का खिताब जीतकर बॉलीवुड में आईं ये 10 अभिनेत्रियां, कोई रहा हिट तो कोई फ्लॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लारा दत्ता
साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी की। उनकी एक बेटी है। अब लारा ने एक बार फिर फिल्मों की तरफ रुख किया है। बीते दिनों वो एक वेब सीरीज में नजर आई थीं। इसके अलावा वो जल्द अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में दिखेंगी।
जूही चावला
1984 में मिस इंडिया का ताज पहनने वालीं जूही चावला ने फिल्मों में खूब सफलता पाई। अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली जूही ने शादी से सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपनी उम्र से काफी बड़े जय मेहता से शादी की थी।
संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी ने 1980 में मिस इंडिया का ताज जीता। उन्होंने कम ही फिल्मों में काम किया। हालांकि सलमान खान के साथ उनके प्यार के चर्चे खूब रहे, लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली। वहीं ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया। संगीता फिलहाल सिनेमा से दूर ही हैं।
नम्रता शिरोडकर
1993 में नम्रता शिरोडकर के सिर पर मिस इंडिया का ताज सजा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। नम्रता ने साउथ फिल्मों के सुपर स्टार महेश बाबू से शादी कर ली। अब वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।