{"_id":"617c009ad7c35d4ac93f13ae","slug":"last-video-puneeth-rajkumar-danced-with-kgf-fame-yash-fans-became-emotional-after-watching-the-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Puneeth Rajkumar Last Video: निधन से कुछ घंटे पहले 'KGF' फेम यश संग खूब नाचे थे पुनीत राजकुमार, वीडियो देख भावुक हुए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Puneeth Rajkumar Last Video: निधन से कुछ घंटे पहले 'KGF' फेम यश संग खूब नाचे थे पुनीत राजकुमार, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुनीत राजकुमार वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन की खबर ने साउथ फिल्मी दुनिया के हैरानी में डाल दिया है। 46 वर्षीय पुनीत का निधन शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। अभिनेता का निधन उस वक्त हुआ, जब वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। पुनीत राजकुमार को उनके फैंस ‘अप्पू’ कहते थे। अभिनेता के निधन के बाद तमाम स्टार्स से लेकर फैंस तक, उन्हें भावुक होकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई उनके शानदार करियर के बारे में बात कर रहा है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर पुनीत राजकुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, इस वीडियो में पुनीत राजकुमार सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ’ फेम अभिनेता यश और शिवराज कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अभिनेता पुनीत, यश और शिवराज के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं और उनके डांस को देखकर वहां मौजूद दर्शक काफी खुश हो रहे हैं।
ये वीडियो अभिनेता पुनीत राजकुमार के आखिरी पब्लिक अपीयरेंस का है। इस दौरान वह फिल्म ‘बजरंगी 2’ के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। यहां पर उनके साथ यश और शिवराज कुमार के अलावा संतोष आनंद्रम, रिषभ शेट्टी और दिनाकर भी मौजूद थे। इस वीडियो को देखकर अब पुनीत राजकुमार के फैंस काफी ज्यादा भावुक होते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत राजकुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने दिवंगत अभिनेता के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘दुर्भाग्य ने हमसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है। यह उम्र जाने की नहीं है। आने वाली पीढ़ी इस महान विभूति को उनके कामों द्वारा याद रखेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी श्रद्धांजलि, ओम शांति।’ पीएम मोदी के अलावा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, अभिनेता आर माधवन, सिद्धार्थ, वीरेंद्र सहवाग, पूजा हेगड़े समेत कई स्टार्स ने अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। खास बात ये है कि, उन्होंने साल 1985 में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। इसके अलावा, पुनीत राजकुमार ने कर्नाटक स्टेट अवॉर्ड में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड में अपने नाम किया था। पुनीत ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें अजय, राम, अनजनी, अभी समेत कई फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता पुनीत की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि, अभिनेता के निधन के बाद कर्नाटक की सरकार ने राज्य में धारा 144 लागू कर दी है। इतना ही नहीं, राज्य में सभी थिएटरों को भी बंद कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।