फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती और अमजद खान-रंजीत का जन्मदिन, ये हैं आज की बड़ी खबरें

Tue, 12 Nov 2019 11:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 12 Nov 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Is Still In Hospital and Ranjeet Amjad Khan Birthday entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media
लता मंगेशकर को रविवार देर रात सांस लेने की तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद खबर आई कि हालत स्थिर होने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। हालांकि स्पॉटबॉय की खबर में दावा किया गया है कि लता जी अभी भी अस्पताल में हैं। वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने लता जी की बहन ऊषा मंगेशकर से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने कहा कि अभी लता मंगेशकर को एक-दो दिन और अस्पताल में रखा जाएगा। 


लता मंगेशकर को नहीं मिली अस्पताल से छुट्टी, बहन ऊषा ने इंटरव्यू में किया खुलासा!

 

 

Lata Mangeshkar Is Still In Hospital and Ranjeet Amjad Khan Birthday entertainment news
अमजद खान

शोले फिल्म किसी लिए याद की जाती है तो वो है उसके दमदार किरदार गब्बर सिंह की वजह से। आज उनका जन्मदिन है।अपनी हनकदार आवाज और क्रूर चेहरे से दर्शकों के दिल में खौफ पैदा कर देने वाला गब्बर ही इस फिल्म का असली 'हीरो' माना जाता है। इसी भूमिका को निभाकर उस दौर के नवोदित कलाकार अमजद खान हर दर्शकों के दिल में अमर हो गए। एक क्रूर खलनायक होने के बावजूद भी यह उस किरदार की लोकप्रियता ही थी कि गब्बर के नाम पर ही शोले के बाद आज तक आधा दर्जन फिल्में बन चुकी हैं। जानिए गब्बर का किरदार किस अभिनेता ने ठुकराया, किसे-किसे मिल न पाया, किसने नाम कमाया?

जानिए गब्बर का किरदार किस अभिनेता ने ठुकराया, किसे मिल न पाया, किसने नाम कमाया?

Lata Mangeshkar Is Still In Hospital and Ranjeet Amjad Khan Birthday entertainment news
Ranjeet - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के सबसे मशहूर खलनायकों में एक रंजीत का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 12 नवंबर 1946 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। भारतीय वायुसेना की ट्रेनिंग छोड़कर लौटे रंजीत को एक पार्टी में फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था। रंजीत ने बताया था कि फिल्मों में हिरोइन विलेन के तौर पर सिर्फ उन्हें ही लेना चाहती थीं और इसके लिए वो मेकर्स से डिमांड करती थीं।

अपनी फिल्म में रंजीत को ही विलेन बनाना चाहती थीं एक्ट्रेस, सुनील दत्त ने बदल दिया था नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Is Still In Hospital and Ranjeet Amjad Khan Birthday entertainment news
Anand Patwardhan - फोटो : Social Media

अयोध्या विवाद मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के हक में फैसला सुनाया। इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ अलग से जमीन देने की बात कही। इस फैसले के बाद लगातार बॉलीवुड हस्तियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सलीम खान और जावेद अख्तर ने बीते दिनों इस फैसले का स्वागत करते हुए अपनी राय रखी थी। लेकिन इस बीच निर्देशक आनंद पटवर्धन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को बेहद निराश करने वाला बताया है।

अयोध्या फैसले से निराश है ये फिल्म निर्देशक, बाबरी मस्जिद को बताया राष्ट्रीय स्मारक

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Is Still In Hospital and Ranjeet Amjad Khan Birthday entertainment news
Shweta Tiwari - फोटो : Social Media
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में निभाए गए किरदार प्रेरणा से घर-घर में लोकप्रियता पाई। कभी टीवी की सबसे पॉपुलर बहू कही जाने वाली श्वेता एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर रही हैं। कुछ समय पहले श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर बातचीत की। उन्होंने अपनी शादी की तुलना एक जहरीले घाव से की है।

पति अभिनव कोहली से बिगड़ते रिश्ते पर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, शादी को बताया जहरीला घाव

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed