फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिहाना के ट्वीट पर लता मंगेशकर का करारा जवाब, बोलीं- 'हम खुद सुलझा सकते हैं अपनी समस्याएं'

Thu, 04 Feb 2021 12:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 04 Feb 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Reaction After Rihanna Tweet On Farmers Protest
रिहाना, लता मंगेशकर - फोटो : Twitter

किसान आंदोलन को शुरू हुए करीब 70 दिन हो चुके हैं। ये आंदोलन दिन पर दिन विकराल रूप लेता जा रहा है। इस आंदोलन की वजह से बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच भी एक जंग सी छिड़ गई है। हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया तो बॉलीवुड से कई दिग्गज सितारों ने उन्हें जवाब दिया। अब इन सितारों में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का नाम भी जुड़ गया है।

Lata Mangeshkar Reaction After Rihanna Tweet On Farmers Protest
रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल पॉप सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। रिहाना के बाद मिया खलीफा, ग्रेटा थनबर्ग ने भी भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी की। लेकिन इन हॉलीवुड सितारों का भारत के मुद्दे पर यूं टिप्पणी करना भारतीय कलाकारों को रास नहीं आया। ऐसे में कई सितारों ने इन्हें जवाब दिया और भारत के नागरिकों से एकजुट होने की अपील की।

Lata Mangeshkar Reaction After Rihanna Tweet On Farmers Protest
लता मंगेशकर - फोटो : Social Media

इसी कड़ी में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने भी रिहाना और अन्य हॉलीवुड कलाकारों को करारा जवाब दिया है। लता मंगेशकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'भारत महान देश है और हम सभी भारतीय इसे लेकर गौरवान्वित हैं। एक गौरवान्वित भारतीय के तौर पर मुझे पूरा भरोसा है कि कोई भी मुद्दा या समस्याएं, जिसका एक देश के तौर पर हम सामना कर रहे हैं, उसे अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए हम सौहार्द्रपूर्वक सुलझाने में सक्षम हैं। जय हिंद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Reaction After Rihanna Tweet On Farmers Protest
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

इसके साथ ही लता मंगेशकर ने 'इंडिया टूगेदर' (भारत एकजुट है) और 'इंडिया अगेनस्ट प्रोपगेंडा' हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया है। लता मंगेशकर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि लता मंगेशकर से पहले अक्षय कुमार, अजय देवगन, एकता कपूर जैसे सितारे भी इसे लेकर ट्वीट कर चुके हैं।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Reaction After Rihanna Tweet On Farmers Protest
रिहाना - फोटो : फाइल फोटो

गौरतलब है कि रिहाना और अन्य हॉलीवुड सितारों की तरफ से भारत के किसान आंदोलन पर की गई टिप्पणी के ऊपर विदेश मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया था। विदेश मंत्रालय ने इस मामले में इन सभी को कोई टिप्पणी ना करने की हिदायत दी थी।

पढ़ें: Bhimsen Joshi: इन सूत्रों को अपनाकर भारत रत्न बने पंडित भीमसेन जोशी, गुरु की कृपा को माना असली इनाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed