फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानू मंडल को लता की नसीहत और भाजपा सांसद ने स्वरा से मांगी माफी, ये हैं इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें

Sun, 08 Sep 2019 11:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 08 Sep 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar to ranu mondal and swara bhaskar here top weekly news
top weekly news - फोटो : social media

इस हफ्ते बॉलीवुड की ऐसी कई खबरें रहीं जो खूब सुर्खियों में रहीं। गणेश चतुर्थी पर अंबानी के घर सितारों का जमावड़ा लगा तो वहीं लता मंगेशकर ने रानू मंडल को नसीहत दी। हालांकि इस वजह से लता मंगेशकर को ट्रोल भी किया गया। दूसरी ओर स्वरा भास्कर अपने ट्वीट की वजह से एक बार फिर से चर्चा में रहीं। तो चलिए आज रविवार को इस विशेष कॉलम में हम आपको हफ्ते भर की बड़ी खबरों से रूबरू करवाते हैं।

lata mangeshkar to ranu mondal and swara bhaskar here top weekly news
amitabh bachchan - फोटो : social media

सबसे पहले बात करते हैं अंबानी परिवार के घर हुए आयोजन की। 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार अंबानी परिवार ने धूमधाम से मनाया। अंबानी के घर एंटीलिया में विशाल गणेश मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम में बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण दिया गया था। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रेखा, कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, आमिर खान, शाहरुख खान और विक्की कौशल समेत दूसरे सितारे पहुंचे।

lata mangeshkar to ranu mondal and swara bhaskar here top weekly news
Chhichhore film - फोटो : file photo

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'छिछोरे' रिलीज हुई। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। कॉलेज लाइफ और दोस्ती पर आधारित इस फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छिछोरे' को तीन स्टार मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar to ranu mondal and swara bhaskar here top weekly news
रानू मंडल और लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रानू मंडल रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गईं। इसके बाद रानू ने हिमेश रेशमिया के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया। रानू का गाना जब लता मंगेशकर ने सुना तो एक बड़ी नसीहत दी है। लता मंगेशकर ने कहा- 'अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं लेकिन मेरे मुताबिक नकल करने से आपको लंबे वक्त तक सफलता नहीं मिल सकती है।' लता मंगेशकर के इस कमेंट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।

विज्ञापन
lata mangeshkar to ranu mondal and swara bhaskar here top weekly news
Karan Johar - फोटो : social media

करण जौहर ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। पार्टी का एक वीडियो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद आरोप लगे थे कि पार्टी में सितारों ने ड्रग्स ली है। इसके बाद विक्की कौशल ने उस पार्टी वाली रात का पूरा सच बताते हुए गुस्सा जाहिर किया है। विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा, 'जब इस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ तो उसके अगले दिन मुझे अरुणाचल प्रदेश जाना था। मैं सेना के साथ वहां की पहाड़ियों में था। वहां पर कोई नेटवर्क नहीं था। मुझे बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि मैं पूरे देश का चरसी बन चुका हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed