{"_id":"6239be5987d064564c1458e2","slug":"lata-mangeshkar-was-about-to-sing-a-song-in-the-kashmir-files-vivek-agnihotri-s-wish-remained-unfulfilled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ में गाना गाने वाली थीं लता मंगेशकर, विवेक अग्निहोत्री की इच्छा रह गई अधूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ में गाना गाने वाली थीं लता मंगेशकर, विवेक अग्निहोत्री की इच्छा रह गई अधूरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 22 Mar 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स, लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दर्शाती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लोगों को काफी पसंद आ रही। लोगों के बीच बढ़ती लोकप्रियता के बाद 650 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म की स्क्रीन बढ़ाकर 4000 के करीब हो गई हैं। हर जगह विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म की चर्चा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर भी कमाल का प्रदर्शन किया है, लेकिन फिल्म के निर्देशक को इतनी कामयाबी के बाद भी एक बात का मलाल है। उनकी लता मंगेशकर के साथ काम करने की इच्छा पूरी नहीं हो पाई।
2 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म का कंटेंट इतनी पावरफुल था कि इसमें गाने की जरूरत नहीं थी। हम फिल्म में बस एक लोकगीत रखना चाहते थे, जिसे हमने एख कश्मीरी गायक से रिकॉर्ड भी करा लिया था। मेरी इच्छा थी की लता मंगेशकर गाने को गाएं। हालांकि हम जानते थे कि लता दीदी ने फिल्मों में गाना बंद कर दिया है और वह अब रिटायर हो गई हैं। वे मेरी पत्नी पल्लवी की करीबी थीं। हमने उनसे गाना गाने के लिए रिक्वस्ट किया, तो वह मान गईं।
3 of 4
लता मंगेशकर और विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ने आगे बताया कि कश्मीर लता दीदी के दिल के करीब था। उन्होंने कहा था कि कोरोना खत्म होने के बाद वह रिकॉर्डिंग करेंगी, लेकिन फिर ऐसा हो गया। मुझे उनका फिल्म में गाना न गा पाने का मलाल हमेशा रहेगा। उनके साथ काम करने का मेरा सपना अब सिर्फ सपना ही बनकर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म कश्मीरों पंडितों के साथ हुए नरसंहार को दर्शाती है। रिलीज के बाद से ही हर जगह सिर्फ इसी फिल्म के चर्चे हैं। कुछ राज्यों हरियाणा, गुजरात, गोवा, उत्तराखंड, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश में तो फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।