कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। कॉमेडियन ने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली थी। 22 सितंबर 2022 को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजू श्रीवास्वत का अंतिंम संस्कार किया गया था। राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के बाद उनका परिवार मुंबई लौट गया है। कॉमेडियन की याद में आज परिवार ने मुंबई में प्रार्थना सभा रखी।
Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव के परिवार ने आज मुंबई में रखी प्रार्थना सभा, इंडस्ट्री के लोग हुए शामिल
बता दें कि कॉमेडियन का परिवार शनिवार को मुंबई लौट गया। यहां परिवार ने प्रार्थना सभा रखी, जिसमें कॉमेडियन के इंडस्ट्री के दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। सभी ने नम आंखों के साथ राजू श्रीवास्तव को याद किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेयर मीट जुहू के इस्कॉन टेंपल में रखी गई। बता दें कि कॉमेडियन के परिवार ने एक नोट जारी करके इस प्रेयर मीट की जानकारी दी थी।
राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि हर कोई कॉमेडियन के असमय निधन से गमगीन है। नम आंखों के साथ हर कोई राजू श्रीवास्तव को याद करता नजर आया। वीडियो में दिवंगत कॉमेडियन के भाई दीपू श्रीवास्तव व परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं।
Raju Srivastav Prayer Meet: राजू को याद कर फूट फूट कर रोईं पत्नी शिखा श्रीवास्तव, रुला देंगी तस्वीरें
गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से वह अस्पताल में ही भर्ती थे। कॉमेडियन के चाहने वालों को उम्मीद थी कि वह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे, लेकिन 21 सितंबर को उनका निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव का 22 सितंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिंम संस्कार किया गया था। कॉमेडियन को अंतिम विदाई देने के लिए भीड़ इकट्ठा हुई थी। बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर में कई फिल्मों और कॉमेडी शो में काम किया। उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर' जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 2005 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लिया था।
राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा में अभिनेता जॉनी लीवर और अब्बास मस्तान भी शामिल हुए। इसके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा भी पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेडियन के परिवार ने आज दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक प्रार्थना सभी रखी थी।
नहीं थम रहे राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा के आंसू