फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वकील विकास सिंह का दावा, '2019 तक ठीक थे सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती के आने के बाद बिगड़ी हालत'

Sat, 05 Sep 2020 03:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 05 Sep 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
Lawyer Vikas Singh claims Sushant singh rajput had no problem till 2019 became restless after Rhea Chakraborty came in his life
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत और विकास सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम, ANI

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत की मौत केस में मुंबई पुलिस ने जांच को भटकाया। सिंह ने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और एनसीबी जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा करेंगे। सिंह ने शुक्रवार को कहा, मुंबई पुलिस ने जांच में समय बर्बाद किया। मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। मामले में ईडी और सीबीआई ने जांच शुरू की। इसके बाद एनसीबी भी जांच में जुटी है। मुझे भरोसा है कि तीनों एजेंसियां मामले में जल्द बड़ा खुलासा करेंगी। 

Lawyer Vikas Singh claims Sushant singh rajput had no problem till 2019 became restless after Rhea Chakraborty came in his life
रिया चक्रवर्ती और विकास सिंह - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, ANI
2019 तक ठीक थे सुशांत सिंह राजपूत

एएनआई से बात करते हुए विकास सिंह ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत को 2019 तक कोई परेशानी नहीं थी। रिया चक्रवर्ती के उसकी जिंदगी में आने के बाद से ही वह बेचैन रहने लगा था। उसके परिवार को लगा ये बस किसी तरह की घबराहट का दौरा मात्र है और इलाज भी करवाया, लेकिन परिवार को क्या पता था कि असल में यह बाइपोलर डिसऑर्डर या अवसाद है।'
 

Lawyer Vikas Singh claims Sushant singh rajput had no problem till 2019 became restless after Rhea Chakraborty came in his life
सुशांत सिंह राजपूत, विकास सिंह - फोटो : Twitter- @ItsSsr, ANI

इससे पहले विकास सिंह ने कहा था कि सुशांत के परिवार को लगता है कि उनके बेटे की हत्या हुई है। विकास सिंह के मुताबिक पहले ऐसा लग रहा था कि सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था और इस बात का जिक्र पटना में दर्ज की गई एफआईआर में भी था। लेकिन अब सुशांत का परिवार मानता है कि ये मामला सिर्फ उकसाने का नहीं है। उनको अब ये आत्महत्या से ज्यादा मामला हत्या का नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lawyer Vikas Singh claims Sushant singh rajput had no problem till 2019 became restless after Rhea Chakraborty came in his life
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

मराठी में दर्ज किया बयान
विकास सिंह ने सुशांत की बहनों का मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयान को लेकर कहा था, 'हमें वो पता है जो हमने उनको बताया, हमें ये नहीं पता जो उन्होंने दर्ज किया। क्योंकि सुशांत के परिवार को मराठी नहीं आती है और मुंबई पुलिस ने मराठी में बयान दर्ज किया और साइन करवा लिया। ऐसे में बिहार में दर्ज करवाई गई एफआईआर को प्राथमिकता देनी चाहिए।'

विज्ञापन
Lawyer Vikas Singh claims Sushant singh rajput had no problem till 2019 became restless after Rhea Chakraborty came in his life
सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत केस में गिरफ्तारी
शुक्रवार रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। शोविक के साथ सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा की भी गिरफ्तारी हुई। एनसीबी इन दोनों से पूछताछ की थी जिसमें कई अहम खुलासे हुए थे।

सुशांत को बैंक स्टेटमेंट नहीं दिखाती थीं श्रुति मोदी, पूर्व अकाउंटेंट ने किया खुलासा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed