फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुशांत सिंह राजपूत को बैंक स्टेटमेंट नहीं दिखाती थीं श्रुति', पूर्व अकाउंटेंट का खुलासा- मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुलाया जाता

Sat, 05 Sep 2020 03:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 05 Sep 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput CA Rajat Mewati says to CBI Shruti Modi never shown bank statements
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तीन जांच एजेंसिया इस मामले की जांच कर रही हैं। हर दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को लेकर अब एक नई बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि श्रुति, सुशांत को उनकी बैंक स्टेटमेंट नहीं दिखाती थीं।

Sushant singh rajput CA Rajat Mewati says to CBI Shruti Modi never shown bank statements
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के पूर्व अकाउंटेंट रजत मेवाती ने खुलासा किया है कि जब भी सुशांत, श्रुति मोदी से बैंक स्टेटमेंट दिखाने को कहते थे तो वो ऐसा नहीं करती थीं। वो मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुला लेती थीं और इसके बाद स्टेटमेंट दिखाने वाली बात टल जाती थी।  

Sushant singh rajput CA Rajat Mewati says to CBI Shruti Modi never shown bank statements
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

रजत मेवाती ने एक घटना साझा करते हुए कहा कि इस साल मार्च में सुशांत को अपने खातों में गड़बड़ी की आशंका हुई। उन्होंने श्रुति मोदी से सभी बैंक स्टेटमेंट के बारे में पूछा खासकर जिन्हें रिया चक्रवर्ती खर्च कर रही थीं। उस वक्त श्रुति मोदी ने रिया को फोन करके जानकारी दी और रिया चक्रवर्ती से जल्दी वहां पहुंचकर मामला सुलझाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput CA Rajat Mewati says to CBI Shruti Modi never shown bank statements
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty

रजत मेवाती ने जनवरी 2020 तक सुशांत के साथ काम किया था। रजत ने कहा की जब रिया सुशांत की लाइफ में आईं तो स्थिति बदल गई। रिया की एंट्री के बाद अचानक से एक दिन मुझे नौकरी से निकाल दिया गया। 

विज्ञापन
Sushant singh rajput CA Rajat Mewati says to CBI Shruti Modi never shown bank statements
सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत केस में गिरफ्तारी
शुक्रवार रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। शोविक के साथ सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा की भी गिरफ्तारी हुई। एनसीबी ने इन दोनों से पूछताछ की थी जिसमें कई अहम खुलासे हुए थे।


बाइस्कोप: ‘काका’ के चलते विनोद खन्ना ने नहीं किए डिंपल के साथ इंटीमेट सीन, जैकी की बेस्ट एक्टिंग
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed