फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरफ्तार हुआ रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक, सुशांत के परिवार ने हाथ जोड़कर कही ये बात

Sat, 05 Sep 2020 12:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 05 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister shweta singh kirti first reaction on Arrests of Rhea Chakraborty Brother Showik Chakraborty And Samuel Mirand
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और शौविक - फोटो : ट्विटर, PTI

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आखिरकारी बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी सुशांत की मौत के लगभग तीन महीने बाद हुई है। इस कार्रवाई के बाद सुशांत के परिवार को थोड़ी राहत मिली है। शौविक और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी पर सुशांत के परिवार की पहली प्रतिक्रिया आई है।

Sushant Singh Rajput sister shweta singh kirti first reaction on Arrests of Rhea Chakraborty Brother Showik Chakraborty And Samuel Mirand
सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके पूरे परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सुशांत का परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। शुक्रवार को जब रिया के परिवार से पहली गिरफ्तारी हुई तो सुशांत के परिवार ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।

Sushant Singh Rajput sister shweta singh kirti first reaction on Arrests of Rhea Chakraborty Brother Showik Chakraborty And Samuel Mirand
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : फाइल

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को खोने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो ही परिवार की तरफ से अपनी बात सामने रखती हैं। शौविक की गिरफ्तारी की खबर श्वेता ने अपने ट्विटर से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, भगवान का शुक्र है, हम सभी का सच की दिशा में ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister shweta singh kirti first reaction on Arrests of Rhea Chakraborty Brother Showik Chakraborty And Samuel Mirand
सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : ANI, PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी के सामने शौविक चक्रवर्ती ने स्वीकार किया कि वह रिया चक्रवर्ती के लिए ड्रग्स लाया करता था। शौविक का कैजान, बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था। शौविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शौविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए।बासित ने कहा है कि वह शौविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister shweta singh kirti first reaction on Arrests of Rhea Chakraborty Brother Showik Chakraborty And Samuel Mirand
सैमुअल मिरांडा - फोटो : ANI

शौविक और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने सेक्शन 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। सैमुअल को जैद का नंबर शौविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई महीने के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि उसे इसके लिए शौविक ने कैश पैसे दिए थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed