सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के परिवार से पहली गिरफ्तारी हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। शोविक के साथ सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा की भी गिरफ्तारी हुई है। शुक्रवार को एनसीबी इन दोनों से पूछताछ की थी जिसमें कई अहम खुलासे हुए।
शोविक और सैमुअल ने उगला कौन सा राज, जो एनसीबी ने कर लिया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सुबह एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर छापेमारी की। इसके बाद एनसीबी शोविक और मिरांडा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पूछताछ में दोनों ने कई बड़े खुलासे किए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी के सामने शोविक चक्रवर्ती ने स्वीकार किया कि वह रिया चक्रवर्ती के लिए ड्रग्स लाया करता था। शोविक का कैजान, बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था। शोविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शोविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए बासित ने कहा है कि वह शोविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।
शोविक और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने सेक्शन 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। सैमुअल को जैद का नंबर शोविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई महीने के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि उसे इसके लिए शौविक ने कैश पैसे दिए थे।
रिया चक्रवर्ती पर भी कर सकता है शिकंजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती की भी मुश्किले बढ़ सकती हैं। उनके भाई शोविक ने ये बताया है कि वो रिया के लिए ड्रग खरीदकर लाते थे। इसके अलावा रिया की कुछ व्हाट्सअप चैट भी सामने आईं हैं जिससे उन पर शक गहराता जा रहा है। हो सकता है एनसीबी उनसे जल्द पूछताछ करे।
क्यों सुर्खियों में बनी हुई हैं कंगना रनौत और क्या है संजय राउत से विवाद, जानिए पूरा मामला