फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनसीबी ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को किया गिरफ्तार, जानिए कौन हैं ये दोनों

Fri, 04 Sep 2020 10:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 04 Sep 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case NCB arrests Rhea Chakraborty brother Showik Chakraborty and Samuel Miranda in drug probe
सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती - फोटो : ANI, PTI

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस मामले की जांच में जुटा है। बीते कई दिनों ने ऐसी व्हाट्सअप चैट सामने आईं जिनसे खुलासा हुआ कि रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा सहित कई लोग ड्रग रैकेट में शामिल हैं। देर शाम कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया।

Sushant Singh Rajput case NCB arrests Rhea Chakraborty brother Showik Chakraborty and Samuel Miranda in drug probe
शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के नाम ड्रग्स को गैरकानूनी ढंग से हासिल करने में नाम सामने आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग्स को लेकर चैट सामने के बाद एनसीबी को शोविक और सैमुअल मिरांडा के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने दोनों की गिरफ्तारी की।





 

Sushant Singh Rajput case NCB arrests Rhea Chakraborty brother Showik Chakraborty and Samuel Miranda in drug probe
रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कौन है शोविक चक्रवर्ती
शोविक चक्रवर्ती की भूमिक शुरुआत से ही सुशांत सिंह राजपूत केस में संदिग्ध बनी हुई है। शौविक चक्रवर्ती, घर के सबसे छोटे बेटे हैं। उनका जन्म 28 अगस्त 1996 में बंगलूरू में हुआ था। शोविक की शुरुआती शिक्षा बंगलूरू के आर्मी स्कूल से हुई है। मुंबई शिफ्ट होने के बाद शौविक की आगे की पढ़ाई मुंबई के माहिम के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई करने कनाडा चले गए। वहां रहकर शोविक ने फाइनेंस की पढ़ाई की। खबरें ऐसी भी हैं कि शोविक एक मॉडल को डेट कर रहे हैं जिसका नाम है जमीला कलकत्तावाला है। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है उसमें शोविक का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case NCB arrests Rhea Chakraborty brother Showik Chakraborty and Samuel Miranda in drug probe
सैमुअल मिरांडा - फोटो : ANI

कौन है सैमुअल मिरांडा
सैमुअल मिरांडा, सुशांत सिंह राजपूत का पूर्व हाउस मैनेजर है। उसने इस जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। कंसलटेंसी ने सैमुअल को सुशांत के घर नौकरी के लिए भेजा था। सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और उनके जीजा सिद्धार्थ सिंह ने सैमुअल की इंटरव्यू लिया था। सैमुअल का काम सुशांत के घर का ध्यान रखना, स्टाफ को हैंडल करना, उन्हें सुपरवाइज करना और उनकी सैलरी देना था। इसके लिए सैमुअल को 80 हजार रुपये पगार मिलती थी। सैमुअल के मुताबिक, मई 2020 से उसका सुशांत से कोई संपर्क नहीं था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case NCB arrests Rhea Chakraborty brother Showik Chakraborty and Samuel Miranda in drug probe
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

सैमुलअ मिरांडा पर सीबीआई को शक है। उसे रिया चक्रवर्ती का वफादार बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने सैमुअल की मदद से ही सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन हासिल किया था। ड्रग कनेक्शन में सैमुअल मिरांडा का भी नाम सामने आया है।  

निर्देशक असलम शेख का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed