फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार को अब तक नहीं दी गई भाइयों की मौत की खबर, सायरा बानो ने बताई ये वजह

Fri, 04 Sep 2020 05:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 04 Sep 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Saira Banu revealed Dilip Kumar doesnt know about the death of his younger brother Ehsaan and Aslam Khan due to COVID19
दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala

पूरे विश्व में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। देश में ही हर दिन करीब 60 से 70 हजार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। आम से लेकर खास तक पर, कोरोना ने अपना प्रकोप दिखाया है। कोरोना काल दिलीप कुमार के परिवार के लिए काल साबित हुआ। हाल ही में दिलीप कुमार के एक के बाद एक कर, दो भाइयों की मौत हो गई, जिसके बारे में अभी तक 'ट्रेजेडी किंग' को नहीं बताया गया है।

Saira Banu revealed Dilip Kumar doesnt know about the death of his younger brother Ehsaan and Aslam Khan due to COVID19
dilip kumar - फोटो : फाइल फोटो

दरअसल हाल ही में सायरा बानो ने एक मीडिया हाउस से बातचीत की। इस बातचीत में सायरा बानो ने कहा कि दोनों भाइयों की दुखभरी और परेशान कर देने वाली खबर को दिलीप साहब से दूर रखा गया है। चूंकि इस खबर से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

Saira Banu revealed Dilip Kumar doesnt know about the death of his younger brother Ehsaan and Aslam Khan due to COVID19
amitabh bachchan dilip kumar - फोटो : ट्विटर

बातचीत में सायरा ने कहा, 'आपसे सच कहें कि अब तक दिलीप साहब को असलम भाई और एहसान भाई के चले जाने की खबर नहीं दी गई है। हम कोशिश हैं कि ऐसी परेशान करने वाली खबरें उन तक ना पहुंचें। इतना ही नहीं बल्कि हमने उन्हें अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के समय भी नहीं बताया था। उन्हें अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने वाली खबर भी हमने नहीं दी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saira Banu revealed Dilip Kumar doesnt know about the death of his younger brother Ehsaan and Aslam Khan due to COVID19
दिलीप कुमार - फोटो : फाइल फोटो

बातचीत में सायरा बानो ने आगे कहा, 'असलम और एहसान को इस तरह खोना हम लोगों के लिए भयावह था। मैंने अपनी एक करीबी दोस्त को भी कुछ दिनों पहले कोविड 19 के चलते ही खो दिया। वो अभी महज 51 साल की थी। ऊपर वाला निश्चित तौर पर हमें किसी गुनाह की सजा दे रहा है। अपनी पूरी जिंदगी में हमने ऐसा भयावह मंजर नहीं देखा था। फिलहाल हम खुदा से प्रार्थना करते हैं कि वो हमें माफ करें और इससे उबारें।'

विज्ञापन
Saira Banu revealed Dilip Kumar doesnt know about the death of his younger brother Ehsaan and Aslam Khan due to COVID19
dilip kumar - फोटो : फाइल फोटो

याद दिला दें कि दिलीप कुमार के भाई असलम खान और एहसान का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा था। दोनों सांस की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थे। वहीं कोरोना के संक्रमण से दोनों की समस्या बढ़ गईं और आखिरकार इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि 15 अगस्त को असलम खान का निधन हुआ था जबकि 21 अगस्त को एहसान खान गुजर गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed