फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laxman Utekar: 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल को क्यों किया गया था कास्ट? लक्ष्मण उतेकर ने बताई वजह

Thu, 15 Jun 2023 05:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 15 Jun 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Laxman Utekar reveals why he cast Vicky Kaushal with sara ali khan in Zara Hatke Zara Bachke film
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने पहले खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म में उन्होंने सारा की जगह कटरीना कैफ को क्यों नहीं लिया। अब निर्देशक ने इस बारे में खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म में मुख्य नायक के तौर पर विक्की को कास्ट करने का फैसला क्यों लिया?

Laxman Utekar reveals why he cast Vicky Kaushal with sara ali khan in Zara Hatke Zara Bachke film
लक्ष्मण उतेकर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में लक्ष्मण उतेकर ने इस बारे में अपने विचार साझा किए कि क्या छोटे शहरों की फिल्में हिट फॉर्मूला हैं? उन्होंने कहा, “छोटे शहरों में हमारे दर्शकों की अधिकतम संख्या है, जो मुझे लगता है कि मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग शामिल हैं। मैं हमेशा ऐसी कहानियां कहने की कोशिश करता हूं, जो भरोसेमंद हों, चूंकि मैं एक छोटे शहर से ताल्लुक रखता हूं, इसलिए मैंने वह जीवन जिया है। कुछ फिल्में हीरो सेंट्रिक होती हैं, लेकिन मेरी जैसी फिल्में फैमिली ओरिएंटेड होती हैं। हर छोटे शहर की अपनी संस्कृति, भाषा, खान-पान आदि होता है। मैं स्क्रीन पर इस तरह की दुनिया का अनुवाद करने में बहुत सहज हूं।'

Khal Nayak: 'खलनायक' के 30 साल पूरे होने पर भावुक हुए संजय दत्त, जैकी श्रॉफ-माधुरी दीक्षित के लिए कही यह बात

Laxman Utekar reveals why he cast Vicky Kaushal with sara ali khan in Zara Hatke Zara Bachke film
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए विक्की कौशल को चुनने के कारण का खुलासा किया और कहा, "पटकथा लिखते समय मेरे दिमाग में विक्की थे, लेकिन इसे कभी भी 'लुका छुपी 2' के रूप में शीर्षक नहीं दिया गया था। मैं उन्हें इस फिल्म के लिए चाहता था, क्योंकि उनके पास एक मध्यमवर्गीय परिवार की स्टार वैल्यू है। वह मालवणी चॉल में रहते थे। वह चॉकलेट बॉय की तरह नहीं दिखते, बल्कि वह पड़ोस के लड़के की तरह दिखते हैं।”

Nikkhil Advani: 'तीन साल तक रहा बेरोजगार', 'कल हो ना हो' के दौरान करण जौहर के साथ हुए मतभेद पर बोले निखिल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Laxman Utekar reveals why he cast Vicky Kaushal with sara ali khan in Zara Hatke Zara Bachke film
कटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने फिल्म में सारा अली खान की जगह कटरीना कैफ को क्यों नहीं लिया तो निर्देशक ने कहा था, "मैं उन्हें इस बार बोर्ड पर नहीं ले सका, क्योंकि 'जरा हटके जरा बचके' एक अलग तरह की फिल्म है। मुझे लगता है कि कटरीना का व्यक्तित्व और आभा ऐसी है, जिस कारण मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा नहीं कि वह एक मध्यवर्गीय संयुक्त परिवार की बहू लग सकती हैं। अगर, भविष्य में ऐसा कुछ बनेगा, जो उनको सूट करेगा तो मैं विक्की और कटरीना को एक साथ कास्ट जरूर करूंगा।

Throwback Thursday: जब सलमान पर अरबाज के बेटे ने उठा दिया हाथ, खुद दबंग खान भी रह गए थे हैरान

विज्ञापन
Laxman Utekar reveals why he cast Vicky Kaushal with sara ali khan in Zara Hatke Zara Bachke film
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं बात करें 'जरा हटके जरा बचके' के बारे में तो यह एक मध्यवर्गीय युगल कप्पू और सौम्या की कहानी है, जो सरकारी योजना के तहत घर खरीदने के लिए तलाक लेने का फैसला करता है, ताकि सौम्या को सस्ती कीमत पर घर मिल सके। हालांकि, चीजें तब बदल जाती हैं, जब उनके परिवार को उनके नकली-असली तलाक के बारे में पता चलता है। दो जून को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 61.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Tiku Weds Sheru: नवाज की नई फिल्म पर हुआ बवाल, 21 साल की एक्ट्रेस संग किसिंग सीन ने लगाई इंटरनेट पर लगाई आग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed