फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laxmmi Bomb Trailer: हीरो का एलान, जिस दिन भूत दिखा मैं चूड़ियां पहन लूंगा और फिर हुआ ये...

Fri, 09 Oct 2020 02:47 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Laxmmi Bomb Movie Trailer review by pankaj Shukla disney plus hotstar akshay kumar Kiara advani
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : अमर उजाला

Laxmmi Movie Trailer Review: लक्ष्मी बॉम्ब


कलाकार: अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, तुषार कपूर, राजेश शर्मा, शरद केलकर, अश्विनी कलसेकर आदि
निर्देशक: राघव लॉरेंस
यूट्यूब चैनल: डिजनी प्लस हॉटस्टार
रेटिंग: ***1/2

कोरोना का काम तमाम हुआ हो या न हुआ हो लेकिन बोरियत का काम जरूर तमाम होता दिख रहा है। अगले महीने रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के साढ़े तीन मिनट के ट्रेलर ने शुक्रवार को धमाल कर दिया। यूं लगता है जैसे अक्षय कुमार फिर से अपने ‘भूल भुलैया’ वाले मोड में लौट आए हैं। ट्रेलर वाकई कमाल है।

Laxmmi Bomb Movie Trailer review by pankaj Shukla disney plus hotstar akshay kumar Kiara advani
फिल्म- लक्ष्मी बम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले छह महीने से लगातार तनाव व अवसाद भरी जिंदगी में हंसी के रस भरने लौटी है निर्देशक राघव लॉरेंस की पूरी टीम। फिल्म वैसे तो उनकी ही हिट फिल्म ‘मुनी: कंचना 2’ की रीमेक है लेकिन इसके हिंदी संस्करण के ट्रेलर में ही अक्षय कुमार ने महफिल लूट ली है। शुरू में तो लगता है कि जैसे वह संयुक्त अरब अमीरात की पर्यटन फिल्म में काम कर रहे हैं और बुर्ज खलीफा के ब्रांड अंबेसडर बन गए हैं, लेकिन उसके तुरंत बाद पूरा मामला पलट जाता है।

Laxmmi Bomb Movie Trailer review by pankaj Shukla disney plus hotstar akshay kumar Kiara advani
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : amar ujala, mumbai

करियर के शुरूआती दौर की एक दो फिल्मों को छोड़ दें तो अक्षय कुमार के किरदार का मुस्लिम नाम रखने की हिम्मत हिंदी सिनेमा के निर्माता निर्देशकों ने कम ही दिखाई है। यहां उनको फिल्म की हीरोइन आसिफ कहकर बुलाती है। आसिफ का दावा है कि भूत वगैरह कुछ नहीं होता और अगर उसे भूत दिखे तो वह चूड़ियां पहन लेगा। और, फिर भूत दिखता क्या, उसमें ही समा गया लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laxmmi Bomb Movie Trailer review by pankaj Shukla disney plus hotstar akshay kumar Kiara advani
laxmmi bomb - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद का ट्रेलर देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है। अगर आपने इसकी ओरीजनल फिल्म देख भी रखी है फिर भी ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ देखने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। अक्षय कुमार का दुकान में खुद पर साड़ी डालकर देखना। फिर धीरे धीरे स्त्रियोचित गुणों को अपनी अदाकारी में ढालना और आखिर में लक्ष्मी बन जाना, सब कुछ बहुत करीने से इस ट्रेलर में बुना गया है।

विज्ञापन
Laxmmi Bomb Movie Trailer review by pankaj Shukla disney plus hotstar akshay kumar Kiara advani
कुली नंबर 1, दुर्गावती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ 9 नवंबर को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार का ये ट्रेलर उस दिन रिलीज हुआ जिस दिन प्राइम वीडियो ने अपनी फिल्मों ‘छलांग’, ‘दुर्गावती’ और ‘कुली नंबर वन’ की रिलीज डेट का एलान किया। मामला सिनेमाघरों में मुकाबले का भले न बन रहा हो, लेकिन ओटीटी ही अब अगला मैदान है, और यही होने वाला सबसे बड़ा घमासान है।

पढ़ें: TRP of Cinema: मुफ्त वालों ने देखी 'केसरी', पैसे देकर फिल्म देखने वालों की पसंद बनी 'बाहुबली'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed