बॉलीवुड के दबंग खान इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां वो फिल्म इंशाअल्लाह के बंद होने के चलते खबरों में बने हैं तो वहीं दूसरी ओर सख्ती के बाद भी उनकी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 से वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो रहे हैं। ऐसे में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सख्ती के बाद भी सलमान की दबंग 3 से लीक हुआ वीडियो, एक्शन करते नजर आए 'चुलबुल पांडे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान फिलहाल सुपरहिट फिल्म सीरीज दबंग के तीसरे पार्ट दबंग 3 के शूट में बिजी हैं। ऐसे में शूट से सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वो चुलबुल पांडे के किरदार में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान एक शख्स को उछल कर पैरों से मारते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे ये सुनिश्चित भी कर रहे हैं कि जो सीन उन्होंने किया है वो ठीक हुआ है या नहीं।
दरअसल ऐसा पहली बार नहीं है जब दबंग 3 के सेट से वीडियो लीक हुआ है। इससे पहले भी कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं। बता दें कि सलमान इस बार बिलकुल नहीं चाहते कि शूटिंग सेट से एक भी वीडियो- फोटो लीक हो। सलमान के इस फैसले की वजह उनकी हीरोइन सई है।
A post shared by 💥Mr zeeshu 786💥 (@mr_zeeshu_786) on
सलमान खान ने कई एक्ट्रेसेस को बॉलीवुड में मौका दिया है। ऐसे में इस बार दबंग 3 से सलमान खान अपने दोस्त और बॉलीवुड-मराठी अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को मौका दे रहे हैं। सलमान नहीं चाहते कि सई का एक भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो।
गौरतलब है कि दबंग 3 में सई सलमान की लेडी लव का किरदार निभाती नजर आएंगी। लेकिन सई का ये किरदार सीरीज में सोनाक्षी की एंट्री से पहले का होगा। दरअसल इस बार फिल्म फ्लैशबैक में भी आपको लेकर जाएगी।