{"_id":"677d724171f9df54420480a7","slug":"less-educated-bollywood-actresses-kangana-ranaut-deepika-padukone-karisma-kapoor-alia-bhatt-2025-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress Education: किसी ने छठी तो किसी ने 12वीं क्लास में छोड़ी पढ़ाई, इन हसीनाओं ने नहीं देखा कॉलेज का मुंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actress Education: किसी ने छठी तो किसी ने 12वीं क्लास में छोड़ी पढ़ाई, इन हसीनाओं ने नहीं देखा कॉलेज का मुंह
हमारे समाज की एक सोच है कि अगर कोई इंसान अच्छे से पढ़ता-लिखता नहीं है तो वह जिंदगी में कुछ नहीं करता है। हालांकि, अब समाज की यह सोच धीरे-धीरे बदलती जा रही है। इसके पीछे का कारण वो सितारे हैं, जो कम पढ़-लिखकर भी आज खूब नाम कमा रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ज्यादा पढ़ाई तो नहीं की है, लेकिन खूब सफलता हासिल की है।
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रनौत
कंगना रनौत को बॉलीवुड की 'क्वीन' और 'पंगा गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। बात करें कंगना की पढ़ाई की तो अभिनेत्री ने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है। इसके बाद अभिनेत्री दिल्ली आ गईं और मॉडलिंग में अपना करियर बनाया। कंगना नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजी गई हैं। आज वह एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपना नाम बुलंद करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बंगलूरू से अपनी पढ़ाई की है। शिक्षा पूरी करने के लिए अभिनेत्री ने ग्रेजुएशन में भी एडमिशन लिया, लेकिन उन्होंने अपने करियर को तवज्जो दिया और मॉडलिंग करने लगीं, जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट नेशनल अवॉर्ड विनर भी हैं। हर कोई उनके अभिनय की प्रशंसा करता है, लेकिन जब बात पढ़ाई की आती है तो अभिनेत्री की आलोचना भी की जाती है। ट्रोल्स को लगता है कि कम पढ़े-लिखे होने की वजह से आलिया को कई चीजों की नॉलेज नहीं है। बता दें कि आलिया ने 12वीं तक की पढ़ाई की है और फिर बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी।
करिश्मा कपूर
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। उस समय अभिनेत्री केवल 16 साल की थीं। फिल्मों में आने की वजह से उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। बता दें कि करिश्मा ने केवल छठी क्लास तक ही पढ़ाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।