फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shirley Setia: ‘पजामा पॉपस्टार’ से नेशनल क्रश बनी थीं शर्ली, अब 'निकम्मा' से बॉलीवुड में करने वाली हैं एंट्री

Sat, 14 May 2022 02:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 14 May 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
Lesser Know Facts About Youtube Sensation And Nikamma Actress Shirley Setia
शर्ली सेतिया - फोटो : Instagram

नेशनल क्रश शर्ली सेतिया आपको याद हैं? वहीं, शर्ली जिन्होंने 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' का कवर वर्जन गाया और रातों रात फेमस हो गई थीं। शर्ली अब अपनी यूट्यूब जर्नी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। आपने शर्ली सेतिया के गाने तो कई बार सुने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैसे वह छोटी सी उम्र में इतनी फेमस हो गईं। आइए शर्ली के अब तक के सफर पर नजर डालते हैं। 

Lesser Know Facts About Youtube Sensation And Nikamma Actress Shirley Setia
शर्ली सेतिया - फोटो : Instagram

टी-सीरीज की प्रतियोगिता जीती
शर्ली सेतिया का जन्म दमन में हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद ही वह अपने माता-पिता के साथ न्यूजीलैंड चली गईं। उसके बाद शर्ली ने वहीं से अपनी पढ़ाई की और ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद शर्ली ने टी-सीरीज द्वारा आयोजित की गई एक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने बेडरूम से ही पजामा पहने हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड किया। इस प्रतियोगिता में वह विजेता रहीं और उन्हें न्यूजीलैंड हेराल्ड ने 'पजामा पॉपस्टार' का निक नेम दिया।

Lesser Know Facts About Youtube Sensation And Nikamma Actress Shirley Setia
शर्ली सेतिया - फोटो : Instagram

16 की उम्र में यू-ट्यूब पर डाला पहला गाना
शर्ली ने पहली बार 16 साल की उम्र में यू-ट्यूब पर एक गाना डाला था। इसके बाद धीरे-धीरे और भी गाने यू-ट्यूब पर डालने लगी। 'आशिकी 2' का गाना 'तुम ही हो' उस समय काफी फेमस था और शर्ली ने उसी गाने को अपने ढंग में गाया और रातों रात वह नेशनल क्रश बन गईं। शर्ली यू-ट्यूब ही नहीं स्टेज शोज भी करती हैं। शर्ली ने अपना पहला शो मुंबई और हैदराबाद में किया था। उनकी आवाज का जादू तो सबको पसंद ही हैं, लेकिन वह अपनी क्यूटनेस से भी लोगों के दिल जीत लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lesser Know Facts About Youtube Sensation And Nikamma Actress Shirley Setia
शर्ली सेतिया - फोटो : Instagram

'निकम्मा' से बॉलीवुड में करेंगी एंट्री
शर्ली फोर्ब्स मैगजीन में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। मैगजीन ने उन्हें बॉलीवुड नेक्स्ट बिग सिंगिंग सेंसेशन बताया गया था। शर्ली नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मस्का' में नजर आ चुकी हैं और अब फिल्म 'निकम्मा' से बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। 'निकम्मा' में उनके साथ अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी, शिल्पा शेट्टी, सुनील ग्रोवर और समीर सोनी भी नजर आएंगे। शर्ली ने 'तेरे नाल रहना', 'केई वी नहीं', 'नइयो जाना' जैसे कई गाने भी गाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed