{"_id":"627f6744e1e7ae0663194442","slug":"tragic-malayalam-actress-sahana-dies-a-day-after-her-birthday-family-members-accuse-husband-of-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुखद: जन्मदिन के एक दिन बाद एक्ट्रेस शहाना की मौत, घरवालों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखद: जन्मदिन के एक दिन बाद एक्ट्रेस शहाना की मौत, घरवालों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 14 May 2022 01:57 PM IST
सार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गईं। 20 वर्षीय शहाना का शव अपने घर की खिड़की की रेलिंग पर लटका पाया गया।
विज्ञापन
1 of 5
मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गईं। 20 वर्षीय शहाना का शव अपने घर की खिड़की की रेलिंग पर लटका पाया गया। मामले में शहाना के पति सज्जाद को पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल पहले ही एक्ट्रेस की शादी हुई थी और वह अपने पत्नी के साथ कोझिकोड में किराए के घर में रहती थीं।
2 of 5
मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना
- फोटो : Social media
रहस्यमयी तरीके से हुई शहाना की मौत अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अभिनेत्री के घरवालों का मानना है कि उनकी हत्या हुई है। मामले में शहाना की मां ने कहा कि, "मेरी बेटी ने हमेशा घरेलू हिंसा के बारे में बताया करती थी। उन्होंने कहा वह कभी खुदकुशी नहीं कर सकती। उनसे अपने 20वें जन्मदिन हम सबको बुलाया था। हम सभी ने मिलकर उसके जन्मदिन के जश्न की योजना भी बनाई थी।
3 of 5
मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना
- फोटो : Social media
शहाना की मां का आरोप है कि एक्ट्रेस के पति सज्जाद ने उनकी बेटी की हत्या की है। उन्होंने बताया कि सज्जाद से शहाना को धमकी दी थी कि अगर उसने विज्ञापन से आए पैसों का चेक उसे नहीं दिया तो वह उसे जान से मार डालेगा। लेकिन इसके बाद भी शहाना ने उसे चेक देने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि सज्जाद कतर एयरलाइन्स में काम करता था। वहीं, शादी के बाद शहाना ने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना
- फोटो : Social media
मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद शहाना ने तमिल फिल्म में अभिनय के साथ ही कई विज्ञापनों में भी काम किया था। अपने काम से जब शहाना अच्छा खासा कमाने लगीं तो उनके पति ने कतर एयरलाइन्स में वापस जाकर काम करने से इनकार कर दिया और शहाना का पैसा खर्च करने लगा था। अभिनेत्री के परिवार की मानें तो सज्जाद के परिवार ने शादी के पहले 25 चीजों की डिमांड की थी। इसके उन्होंने शादी के बाद भी डिमांड की।
विज्ञापन
5 of 5
मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना
- फोटो : Social media
इतना ही नहीं बाद में सज्जाद से एक्ट्रेस का उनके परिवार से मिलना भी बंद करवा दिया था। बाद में शहाना किराए के घर में रहने लगी, लेकिन सज्जाद ने उसे टॉर्चर करना बंद नहीं किया। वह लगातार पैसों के लिए एक्ट्रेस को परेशान करता था। शहाना कुछ दिनों पहले ही अपने पति के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करने वाली थीं, लेकिन फिर सज्जाद के दोस्त के समझाने पर एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराने का अपना फैसला वापस ले लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।