{"_id":"608596f58ebc3ed1eb6ab83c","slug":"lesser-known-facts-about-leela-chitnis-the-first-indian-actress-who-did-soap-advertisement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या-करीना नहीं बल्कि ये अभिनेत्री पहली बार आई थी लक्स के विज्ञापन में नजर, जानें कौन थी वो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या-करीना नहीं बल्कि ये अभिनेत्री पहली बार आई थी लक्स के विज्ञापन में नजर, जानें कौन थी वो
बॉलीवुड अभिनेत्रियां फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अभिनय से लोगों को दीवाना बना देती हैं। बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियां विज्ञापन में भी नजर आती हैं। इनमें से कई ऐसी भी हैं जो खासकर लक्स साबुन के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। हालांकि क्या आप उस अभिनेत्री का नाम जानते हैं जो सबसे पहले लक्स के विज्ञापन में नजर आईं थीं? तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐश्वर्या राय और करीना कपूर से पहले किस अभिनेत्री ने किया था इस विज्ञापन में काम।
2 of 5
लीला चिटनिस
- फोटो : सोशल मीडिया
वो थीं हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म कही जाने वाली 'कंगन' की मशहूर अदाकारा लीला चिटनिस। लीला पहली भारतीय अभिनेत्री थीं जिन्होंने साल 1941 मे लक्स साबुन के विज्ञापन में काम किया था। उन्हें महाराष्ट्र की पहली ग्रेजुएट सोसायटी लेडी भी कहा जाता था।
3 of 5
लीला चिटनिस
- फोटो : सोशल मीडिया
लीला चिटनिस आज की मशहूर अभिनेत्री काजोल की परनानी हैं। लीला की शादी के बाद चार बच्चे थे लेकिन वो अपने पति से अलग हो गई थीं। उन्होंने एक स्कूल में पढ़ाना शुरू किया। बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ वो कई नाटकों में भी काम करने लगीं। उन्हीं नाटकों में अभिनय के कारण एक फिल्म में उन्हें एक्स्ट्रा के तौर पर काम करने का मौका मिल गया था। इसके बाद से उनकी किस्मत चमक गई और फिल्म 'जेंटलमैन डाकू' में अभिनय साबित करने का मौका मिला। गौरतलब है कि इस फिल्म में वो लड़कों के कपड़ों में नजर आईं थीं। साल 1936 में फिल्म 'छाया' से उन्हें पहचान मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अशोक कुमार, लीला चिटनिस
- फोटो : सोशल मीडिया
लीला के अभिनय को काफी पसंद किया गया और फिर उन्हें अशोक कुमार के साथ फिल्म 'कंगन' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की पहल ब्लॉकबस्टर फिल्म कहा जाता है। इस फिल्म के साथ साथ अशोक कुमार और लीला चिटनिस की जोड़ी भी काफी हिट हो गई। लीला और अशोक कुमार ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। आगे चलकर उन्होंने मां के किरदार भी खूब मिले। वो फिल्म 'शहीद' में पहली बार दिलीप कुमार की मां के किरदार में नजर आईं। वहीं राजकपूर की फिल्म में भी उन्होंने मां का किरदार निभाया।
विज्ञापन
5 of 5
लीला चिटनिस
- फोटो : सोशल मीडिया
लीला चिटनिस ने दमदार अभिनय तो किया ही साथ ही 1955 में फिल्म 'आज की बात' का निर्माण और निर्देशन भी किया। वो आखिरी बार 1987 में 'दिल तुझको दिया' में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और बेटे के साथ अमेरिका रहने लगीं। 93 वर्ष की उम्र में लीला हमेशा के लिए इस दुनिया से दूर चली गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।