मनोरंजन जगत से हर रोज नई खबरें सामने आती ही रहती हैं। बॉलीवुड सितारे आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं फैंस को भी सितारों की जिंदगी के बारे में जानने की काफी एक्साइटमेंट रहती हैं। ऐसे में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़ी हस्तियां अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारियां भी साझा करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज 'ऑफ द डे' के माध्यम से जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
Photos of the day: ब्रालेट में अनन्या का बोल्ड अंदाज, दिव्यांका की ब्यूटी, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या पांडे इस समय अपनी फिल्म लाइगर का जमकर प्रमोशन कर रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। जहां कुछ तस्वीरों में उन्हें ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन टॉप में देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तस्वीरों में वह व्हाइट कलर के ब्रालेट टॉप में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की भी सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते हुए तस्वीरें साझा की हैं। एक्ट्रेस को छाते के साथ मुस्कुराते हुए पोज करते देखा जा सकता है।
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता-रामम सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है और एक्ट्रेस अपनी फिल्म को सफल बनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वह लगातार इसके प्रमोशन में जुटी हैं। आज मृणाल ने अपने को-एक्टर दलकीर सलमान संग अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों को डांस करते देखा जा सकता है। इसके अलावा वह साथ में पोज करते भी नजर आए।
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने आज अपनी इंस्टा स्टोरी से कई तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह ब्लू कलर के आउटफिट में कॉन्फिडेंस के साथ पोज करती दिखाई दे रही हैं , वहीं उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ मैचिंग पैंट और ग्रीन ब्लेजर में अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं। जिनमें वह स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं।