{"_id":"62f12ededa65cb04c907fe6e","slug":"darlings-actress-alia-bhatt-talk-about-on-changes-in-life-after-marrying-brahmastra-star-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt Ranbir Kapoor: रणबीर से शादी के बाद बदल गई आलिया भट्ट की जिंदगी, बोलीं- सारी चिंताएं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt Ranbir Kapoor: रणबीर से शादी के बाद बदल गई आलिया भट्ट की जिंदगी, बोलीं- सारी चिंताएं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 08 Aug 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में शुमार हैं। इन दिनों दोनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। अक्सर दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। एक बार फिर आलिया भट्ट, एक्टर रणबीर कपूर की तारीफों के पुल बांधती नजर आईं। बता दें कि आलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान वह शादी के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों पर बातचीत करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर की खूब तारीफ की।
2 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि रणबीर कपूर उनके बेस्ट फ्रेंड हैं, इसलिए शादी के बाद भी उनके बीच कुछ नहीं बदला है। वह अब भी वैसे ही हैं, जैसे शादी के पहले थे। आलिया भट्ट ने कहा, 'उनकी जितनी तारीफ करूं कम है। लाइफ पार्टनर के रूप में उनमें ढेर सारी खूबियां हैं। वह हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं। मुझे बहुत हंसाते हैं। उनके साथ शादी करने के बाद मेरी सारी चिंताएं दूर हो गईं।'
3 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'मेरे दिल में उनके लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान है'। आलिया का मानना है कि रणबीर कपूर एक शानदार को-स्टार हैं। उनके साथ काम करते हुए हर कोई सहज रहता है। आलिया ने कहा, 'सेट पर उनके साथ एक अलग ही एनर्जी फील होती है। आपको उनका स्टारडम नजर नहीं आता। वह शानदार एक्टर हैं। आप उन्हें अपने रोल के लिए तैयारी करते हुए और कठिन मेहनत करते हुए नहीं देखेंगे और मैं भी काफी हद तक वैसी ही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया के काम की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में यह दोनों पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया करण जौहर की फिल्म 'रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। बीते दिनों ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।