फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LCS VS Raksha Bandhan: एडवांस बुकिंग के बाद IMDB पर भी आमिर खान ने मारी बाजी, 'रक्षा बंधन' को मिले इतने नंबर

Mon, 08 Aug 2022 08:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 08 Aug 2022 08:49 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Lal Singh Chaddha surpasses Akshay Kumar Raksha Bandhan on imdb
लाल सिहं चड्ढा-रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' रक्षाबंधन त्योहार पर 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। एक तरफ जहां 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' दोनों के लेकर बायकॉट चल रहा है तो वहीं दोनों ही सितारे अपनी फिल्मों का विरोध न करने की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म देखने से पहले बायकॉट न करें। आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा साउथ और बॉलीवुड के सितारों को दिखाकर उनसे राय लेने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ही फिल्मों के क्लैश को लेकर भी लोगों के बीच सुगबुगाहट हो रही है।

Aamir Khan Lal Singh Chaddha surpasses Akshay Kumar Raksha Bandhan on imdb
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन को लेकर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। बुकिंग में कहीं पर लाल सिंह चड्ढा आगे चल रही है तो किसी जगह रक्षा बंधन  की ज्यादा बुकिंग हो रही है। ऐसे में दर्शक ये भी जानना चाह रहे हैं कि आईएमडीबी पर दोनों की फिल्मों को कितनी रेटिंग मिल रही है। 

Aamir Khan Lal Singh Chaddha surpasses Akshay Kumar Raksha Bandhan on imdb
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आईएमडीबी की रेटिंग में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बढ़िया रेस्पॉन्स मिल रहा है। 48.9 प्रतिशत के साथ लाल सिंह चड्ढा टॉप पर चल रही है। वहीं दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन है। अभी रक्षा बंधन को 18.6 प्रतिशत की लोकप्रियता हासिल हुई है। रेटिंग के मामले में देखा जाए तो लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन से काफी आगे चल रही है। वहीं एडवांस बुकिंग के मामले में भी लाल सिंह चड्ढा आगे चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Lal Singh Chaddha surpasses Akshay Kumar Raksha Bandhan on imdb
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन में 11 अगस्त को क्लैश होने वाला है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब आमिर और अक्षय कुमार में बड़े पर्दे पर टक्कर हुई हो। इससे पहले भी दोनों तीन बार सिनेमाघरों में भिड़ चुके हैं। जिनमें दो बार अक्षय कुमार आमिर खान पर भारी पड़ चुके हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा की 11 अगस्त को कौन किस पर भारी पड़ता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed