फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: दिग्गज निर्देशक एस एस राजामौली ने की 'देवा देवा' की तारीफ, गाने को बताया 'ब्रह्मास्त्र' का दिल

Mon, 08 Aug 2022 08:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 08 Aug 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra: S S Rajamouli praised Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukherji film song deva deva on social media
एस एस राजामौली ने की रणबीर और 'देवा देवा' की तारीफ - फोटो : social media

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अदाकारी से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे फिल्म की परतें खुलती जा रही हैं। मेकर्स हर रोज कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म और इसकी स्टार कास्ट चर्चाओं में बनी हुई है। आज अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नया गाना 'देवा देवा' रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर छा गया है और दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। जहां सोशल मीडिया पर दर्शक इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं अब कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद शायद अगर अभी तक आपने यह गाना नहीं सुना है तो आप इसे जरूर सुनना चाहेंगे। दरअसल, साउथ के दिग्गज निर्देशक एस एस राजामौली सोशल मीडिया पर गाने और रणबीर की तारीफ की है। 

Brahmastra: S S Rajamouli praised Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukherji film song deva deva on social media
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एस एस राजामौली को पसंद आया गाना 
'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले निर्देशक एस एस राजामौली ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के गाने की जमकर तारीफ की है। हाल ही में राजामौली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अयान मुखर्जी की इस फिल्म के आज ही रिलीज हुए गाने का वीडियो डालते हुए लिखा, 'बेहतरीन विजुअल्स हैं......और रणबीर कमाल। आपके सामने पेश है ब्रह्मास्त्र का दिल देवा देवा।' आपको बता दें कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी एक साथ रिलीज होगी और इसे दक्षिण भारत में प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी एस एस राजामौली ने अपने कंधों पर ली है।
      

Brahmastra: S S Rajamouli praised Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukherji film song deva deva on social media
गाना 'देवा देवा' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'देवा देवा' में रणबीर का पावरफुल अंदाज
पिछले दिनों जहां मेकर्स ने वीडियो जारी कर फिल्म का कॉन्सेप्ट और इसको बनाने में लगे समय के बारे में दर्शकों को बताया था। वहीं आज अयान ने इसका नया गाना 'देवा देवा' रिलीज कर दिया है। गाने में आलिया के साथ रोमांस और अपनी शक्तियों को खोजते हुए दिखाई दिए रणबीर कमाल लग रहे हैं। वह 'देवा देवा' में आग से खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है 'ब्रह्मास्त्र' में वह अग्निअस्त्र बने हैं। गाने को आवाज हिट रोमांटिक सॉन्ग्स गाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने दी है। इसके साथ ही संगीत प्रीतम और बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra: S S Rajamouli praised Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukherji film song deva deva on social media
गाना 'देवा देवा' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में अयान की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed