विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की अपनी आने वाली फिल्म 'लाइगर' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वह प्रमोशनल इवेंट्स से लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। वहीं अनन्या पांडे इस फिल्म के जरिए साउथ में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए विजय देवरकोंडा का पैन इंडिया स्टार बनने की राह में कदम है। जहां विजय और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, तो वहीं ट्विटर पर #बायकॉट लाइगर ट्रेंड कर रहा है। लाइगर से विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड में शुरुआत है, ऐसे में उनके लिए ये परीक्षा का समय है। तो चलिए जानते हैं लाइगर की एडवांस बुकिंग, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक महत्वपूर्ण बातें।
Liger: विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड में अग्नि परीक्षा, जानिए कहानी से लेकर रिलीज डेट और एडवांस बुकिंग तक सब कुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी 'लाइगर' में विजयदेवरकोंडा एक फाइटर के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अलावा एक्ट्रेस अनन्या पांडे की जोड़ी बनी है, जबकि दिग्गज अभिनेत्री राम्या कृष्णन अभिनेता की मां का किरदार निभातई दिखेंगी। फिल्म में मकरंद देशपांडे और रोनित रॉय भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म में माइक टायसन को एक दिलचस्प मुकाबले के लिए इनवाइट किया है, जानकारी के मुताबिक मायक टायसन अभिनेता के पिता के किरदार में नजर आ सकते हैं।
कहानी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
ये बात तो पहले ही सामने आ चुकी है कि फिल्म में विजयदेवरकोंडा बॉक्सर का रोल निभा रहे हैं लेकिन इसके साथ ही अंदर की जानकारी ये हैं कि ये फिल्म अदाकारा नीना गुप्ता की निजी जिंदगी से प्रेरित है। यह बात सभी जानते हैं कि नीना गुप्ता वेस्टइंडिज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को दिल दे बैठीं थीं, जिनसे उनकी बेटी मसाबा भी है। रिपोर्ट की मानें तो इसी कहानी को थोड़ा सा बदलकर पेश किया जाएगा। विजय देवरकोंडा का किरदार माइक टायसन से भिड़ता नजर आएगा। फिल्म में अभिनेता मायक टायसन के नाजायज बेटे की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिलहाल इस कहानी में कितनी सच्चाई है वो तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
एडवांस बुकिंग में 'लाइगर' ने किया इतना कारोबार
सिनेमाघरों में रिलीज से पहले हर फिल्म की तरह 'लाइगर' के लिए भी मेकर्स ने एडवांस बुकिंग ओपन कर दी है। तमिल, कन्नड और मलयालम भाषा में रिलीज हो रही फिल्म लाइगर की एडवांस बुकिंग जोरों-शोरो से चल रही है। हालांकि एडवांस बुकिंग के मामले में तेलुगू दर्शकों को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद में फिल्म की कमाई पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। मेकर्स की कोशिश है कि एडवांस बुकिंग में फिल्म ज्यादा से ज्यादा कमाई कर ले, क्योंकि रिलीज के बाद दर्शकों को लुभाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाइगर ने अपने पहले 24 घंटे के भीतर 34 हजार टिकटों की बिक्री कर ली है। तेलुगू वर्जन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से अब तक 60 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि सामने आई जानकारी के मुताबिक हिंदी वर्जन में ज्यादा बज देखने को नहीं मिल रहा है।
फिल्म लाइगर पर मेकर्स ने लगाई है इतनी लागत
विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर को बनाने में तकरीबन 75 करोड़ रुपये का खर्च आया है। हालांकि इस बारे में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है कि इसमें प्रमोशन का पैसे शामिल है या नहीं। फिलहाल मौजूदा बॉक्स ऑफिस के हिसाब से ये देखना दिलचस्प होगा कि साउथ अभिनेता की बॉलीवुड फिल्म क्या कमाल दिखाती है। अगर ये फिल्म पहले दिन तकरीबन 14 से 15 करोड़ का कारोबार करती है, तो ये एक अच्छी शुरुआत होगी।