{"_id":"6319ff554fd89c61c968d4c2","slug":"liger-co-producer-charmme-kaur-tweet-goes-viral-on-social-media-said-rip-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Charmme Kaur: विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' पर आया बड़ा अपडेट, चार्मी कौर ने ट्वीट कर दी ये जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Charmme Kaur: विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' पर आया बड़ा अपडेट, चार्मी कौर ने ट्वीट कर दी ये जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के लिए विजय, निर्देशक-निर्माता पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर दो साल पहले एक साथ साए आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी और बुरी तरह फ्लॉप रही। इस बीच सोशल मीडिया पर यह खबरें भी आने लगीं कि 'लाइगर' के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म 'जेजीएम' (जन गण मन) को बंद कर दिया गया है। इन खबरों के बीच अब चार्मी कौर का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
चार्मी ने ट्वीट किया, 'अफवाहें..अफवाहें..अफवाहें। सभी अफवाहें गलत हैं।' हालांकि चार्मी ने अपने इस ट्वीट में जेजीएम का जिक्र नहीं किया है। चार्मी के इस ट्वीट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि यह पोस्ट 'जेजीएम' को लेकर है। बता दें कि विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' 25 अगस्त को पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद सूत्रों के हवाले से कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि उनकी आगामी फिल्म जेजीएम को स्थगित कर दिया गया है। वहीं ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस समय जेजीएम की स्क्रिप्ट और बजट पर दोबारा काम किया जा रहा है।
Rumours rumours rumours!
All rumours are fake!
Just focusing on the progress of 𝐏𝐂 ..
Meanwhile, RIP rumours !!
इससे पहले चार्मी ने 4 सितंबर को घोषणा की थी कि सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। इस दौरान उन्होंने यह बताया था कि उनका प्रोडक्शन हाउस, पुरी कनेक्ट्स, जल्द ही वापसी करेगा। तब चार्मी ने लिखा था, 'चिल दोस्तों! बस सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। पुरी कनेक्ट्स वापस बड़ी और बेहतर उछाल मारेगा...तब तक के लिए जियो और जीने दो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जन गण मन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि जेजीएम (जन गण मन) एक मिलिट्री एक्शन फिल्म है जिसमें विजय देवरकोंडा एक सैनिक का रोल निभाने वाले हैं। वहीं लीड एक्ट्रेस के रूप में इस फिल्म के लिए पूजा हेगड़े को चुना गया हैं। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ करने वाले हैं। फिलहाल फिल्म कब शुरू होगी इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।