फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: तस्वीर में दिख रहा ये बच्चा है साउथ का सुपरस्टार, बहुत जल्द बॉलीवुड में करने वाले है डेब्यू

Sun, 07 Aug 2022 03:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 07 Aug 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
liger film star vijay deverakonda childhood photo viral on social media
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं साउथ के कई सितारे भी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अदाकारी के लिए भी जाने जाते हैं। आजकल तो हिंदी में साउथ की फिल्में खूब पसंद की जा रही है। साउथ के सितारों के भी हिंदी में तमाम फैंस हैं। हाल ही में साउथ के एक सितारे की बचपन की एक तस्वीर वायरल हो रही  है। इस अभिनेता के साउथ के अलावा हिंदी में भी तमाम फैंस हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सितारे भी साउथ के इस स्टार के फैन हैं।

liger film star vijay deverakonda childhood photo viral on social media
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के इस सितारे ने दक्षिण में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, वहीं अब ये बॉलीवुड में भी डेब्यू के लिए तैयार हैं। अगर अभी भी आप नहीं समझ पाए हैं तो हम आपको बता दें कि ये फोटो साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की है। विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में अनन्या पांडे के साथ लाइगर से डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं अनन्या पांडे इस फिल्म के जरिए साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। 

liger film star vijay deverakonda childhood photo viral on social media
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा तेलुगू सिनेमा का बड़ा नाम हैं। उन्होंने विजय बाबू की कॉमेडी फिल्म नुव्विला से फिल्मों की दुनिया में डेब्यू किया था। हालांकि विजय देवरकोंडा को पहचान फिल्म येवेद सुब्रमण्यम से मिली, इसमें वह साइड रोल में थे। विजय देवरकोंडा 2016 में ब्लॉकबस्टर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पेली चोपुलु में लीड रोल में नजर आए थे। बता दें कि इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म - तेलुगु का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
liger film star vijay deverakonda childhood photo viral on social media
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे कुछ दिन पहले करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने करण जौहर के तमाम सवालों के खुलकर जवाब दिए थे। वहीं कुछ दिन पहले इसी शो में जान्हवी कपूर और सारा अली खान भी नजर आई थीं। जहां सारा अली खान ने विजय देवरकोंडा को अपना क्रश बताया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed