फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Leaked Online: ऑनलाइन लीक हुई विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की ‘लाइगर’, मेकर्स को लग सकता है तगड़ा झटका

Thu, 25 Aug 2022 06:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 25 Aug 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
Liger Leaked Online Vijay Deverakonda and Ananya Panday starrer hit by piracy on first day
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक की है। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला था। माना जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। फिल्म को जनता का मिला-जुला रिस्पांस मिला है, तो अब यह पायरेसी का शिकार भी हो गई है। पहले ही दिन पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।

Liger Leaked Online Vijay Deverakonda and Ananya Panday starrer hit by piracy on first day
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खबरों की मानें तो पहले शो के कुछ घंटों बाद ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म को तमिल रॉकर्स, मूवी रूल्स और अन्य पायरेसी साइट्स से धड़ल्ले से डाउनलोड किया जा रहा है। फिल्म के लीक होने के मेकर्स को तगड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि फिल्म के लीक हो जाने से बॉक्स ऑफिस पर इसके नंबर भी प्रभावित होने की संभावना है। बता दें कि 'लाइगर' से पहले 'लाल सिंह चड्ढा', 'शमशेरा' और 'रक्षा बंधन' भी पायरेसी का शिकार हो चुकी हैं और उनका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

Liger Leaked Online Vijay Deverakonda and Ananya Panday starrer hit by piracy on first day
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'लाइगर' के प्रमोशन के लिए अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने अलग-अलग शहरों का दौरा किया था। लेकिन प्रमोशन के दौरान जो क्रेज लोगों में दिखाई दे रहा था, वो थिएटर में कम दिख रहा है। ऐसे में फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है फिल्म को डिज्नी प्सल हॉटस्टार पर रिलीज करने की डील हो गई है। लेकिन अभी इसे आने में थोड़ा वक्त लगेगा। फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद ही ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Leaked Online Vijay Deverakonda and Ananya Panday starrer hit by piracy on first day
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब हो कि 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, तो अनन्या पांडे ने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा है। दोनों ही अपनी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की कहानी एक स्ट्रीट फाइटर की है, जिसका किरदार विजय देवरकोंडा ने निभाया है। वहीं, अनन्या पांडे ने विजय के लेडी लव की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में माइक टायसन ने भी कैमियो किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed