सब्सक्राइब करें

Liger Trailer Record: विजय देवरकोंडा ने तोड़ा आमिर-सलमान की फिल्म का रिकॉर्ड, 24 घंटे में हासिल किए इतने व्यूज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 22 Jul 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
Liger Trailer Views in 24 Hours: Vijay Devarakonda film breaks laal singh chaddha sultan Runway 34 record
आमिर - विजय - सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर के ट्रेलर लॉन्च को 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन लोगों के दिमाग से अभिनेता का खूमार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां मुंबई में आयोजित फिल्म ‘लाइगर’ के म्यूजिक रिलीज इवेंट में पहुंचे विजय की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा की पहली हिंदी फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर को लोगों 'ट्रेलर ऑफ द ईयर' बता रहे हैं। यही कारण है कि विजय देवरकोंडा की पहली पैन इंडिया फिल्म के ट्रेलर ने 24 घंटों में ही आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', सलमान खान अभिनीत 'सुल्तान' और अजय देवगन स्टारर 'रनवे 34' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

Trending Videos
Liger Trailer Views in 24 Hours: Vijay Devarakonda film breaks laal singh chaddha sultan Runway 34 record
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी ट्रेलर को मिले सबसे ज्यादा व्यूज
21 जुलाई को रिलीज हुए 'लाइगर' के ट्रेलर ने 24 घंटों में पांच करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। यदि हम ट्रेलर के हिंदी और तेलुगू संस्करण की बात करें तो विजय देवरकोंडा की फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटें में क्रमश: 3 करोड़ और 1.6 करोड़ व्यूज मिले हैं। वहीं तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुए ट्रेलर को 0.37 करोड़ दर्शकों ने देखा है। अगर लाइक्स की बात करें तो 24 घंटों में ट्रेलर को 0.12 करोड़ यानी 1.27 मिलियन लोगों ने पसंद किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Trailer Views in 24 Hours: Vijay Devarakonda film breaks laal singh chaddha sultan Runway 34 record
आमिर खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

तोड़ा आमिर-सलमान की फिल्म का रिकॉर्ड
बता दें कि आमिर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के ट्रेलर को 24 घंटो में तकरीबन 4.6 करोड़ व्यूज मिले थे। वहीं 2016 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के ट्रेलर को 4.7 करोड़ लोगों ने ही देखा था। आंकड़ो की माने तो साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की पहली हिंदी फिल्म ने आते ही सलमान और आमिर खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, 24 घंटों में सबसे ज्यादा बार देखे गए ट्रेलर की लिस्ट में विजय देवरकोंडा की फिल्म का नाम शामिल नहीं हो पाया है। 

Liger Trailer Views in 24 Hours: Vijay Devarakonda film breaks laal singh chaddha sultan Runway 34 record
आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2, राधेश्याम - फोटो : insta

नहीं तोड़ पाई केजीएफ-2 और आरआरआर का रिकॉर्ड
एक रिपोर्ट के अनुसार, 'केजीएफ चैप्टर 2' के ट्रेलर ने व्यूज के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यश की फिल्म के ट्रेलर को सभी भाषाओं में 105 मिलियन बार देखा गया था। जिसकी वजह से 'केजीएफ चैप्टर 2' का ट्रेलर 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भारतीय ट्रेलर बना हुआ है। वहीं 24 घंटों में 57 मिलियन व्यूज के साथ प्रभास और पूजा हेगड़े की रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म 'राधे श्याम' दूसरे स्थान पर बनी हुई है। जूनियर एनटीआर और राम चरण की हालिया रिलीज 'आरआरआर' 51 मिलियन व्यूज के साथ तीसरे स्थान पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed