फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger: जूते छोड़ फिर चप्पल में 'लाइगर' का प्रमोशन करते दिखे विजय, पैपराजी संग मस्ती करती नजर आईं अनन्या

Tue, 09 Aug 2022 06:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 09 Aug 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Liger: Vijay Deverakonda Ananya Panday Ramya Krishnan spotted in mumbai for movie promotions
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे, राम्या कृष्णन - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इन दिनों जगह-जगह पर जाकर अपनी इस पैन इंडिया फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले विजय देवरकोंडा को पटना की गलियों में चाय की चुस्कियां लेते हुए नजर आए थे, वहीं आज इसी क्रम में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे प्रमोशन करने के लिए मुंबई पहुंचे।  

Liger: Vijay Deverakonda Ananya Panday Ramya Krishnan spotted in mumbai for movie promotions
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : insta

मुंबई पहुंची 'लाइगर' की टीम
जैसे-जैसे साउथ सुपरस्टार विजय और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या की फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे फिल्म का प्रमोशन और तेज हो रहा है। गुजरात के दो बड़े शहरों अहमदाबाद और वडोदरा में 'लाइगर' का प्रमोशन करने के बाद, फिल्म की पूरी टीम माया नगरी मुंबई  के जुहू पहुंची। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय, अनन्या और राम्या कृष्णन नजर आ रही हैं। पैपराजी अनन्या से मजाक करते हुए पूछते दिखे, 'अनन्या जी आपके साथ आज भी चीज है न?' इसपर अभिनेत्री मजेदार जवाब देते हुए कहती हैं, 'चीज की बहुत पड़ी है यार आपको.....उसका नाम चीज नहीं है। द विजय देवरकोंडा है।'

Liger: Vijay Deverakonda Ananya Panday Ramya Krishnan spotted in mumbai for movie promotions
लाइगर से अनन्या का पहला लुक आउट - फोटो : social media

विजय ने फिर सादगी से जीता दिल
अपनी पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' का  प्रमोशन करने के लिए विजय और अनन्या एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। पिछले दिनों उन्हें कई बार सफर करते हुए भी देखा गया है। इस वायरल होती वीडियो में भी दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। प्रमोशन के दौरान जहां विजय देवरकोंडा बैगी ब्लैक पैंट के साथ तेंदुए की प्रिंट वाली शर्ट में साधारण लुक में नजर आए, वहीं अनन्या पांडे लाइट ग्रीन कलर का कॉर्ड सेट पहने दिखाई दीं। हमेशा की तरह अनन्या बेहद हॉट लग रही थीं। प्रमोशन के दौरान दोनों को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है, विजय को अपने बीच देख फैंस काफी एक्साइटिड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger: Vijay Deverakonda Ananya Panday Ramya Krishnan spotted in mumbai for movie promotions
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस महीने के आखिर में रिलीज होगी फिल्म
'पुरी जगन्नाथ' के निर्देशन में बनी 'लाइगर' विजय देवरकोंडा की पहली पैन इंडिया  फिल्म है, जो इस साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'लाइगर' की खास बात यह है कि इस फिल्म से जहां अनन्या पांडे टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, वहीं विजय बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत कर रहे हैं। इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन भी कैमियो करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed