फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lisa Haydon-Dino Lalvani: अनजाने में हुई थी लीजा और डिनो की मुलाकात, फिर एक साल बाद ही रचा ली गुपचुप शादी

Sat, 29 Oct 2022 07:07 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 29 Oct 2022 07:07 AM IST
विज्ञापन
Lisa Haydon and Dino Lalvani love story from Romantic proposal in Paris to marriage and three beautiful kids
लीजा हेडन,डिनो ललवानी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। लीजा एक अभिनेत्री ही नहीं मॉडल और फैशन डिजाइनर भी हैं। वहीं, आज का दिन लीजा के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज लीजा और डिनो ललवानी की शादी की सालगिरह है। लीजा उन लड़कियों में से हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में बेहद ही फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया गया है। आज लीजा और डिनो की शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद फिल्मी है।

Lisa Haydon and Dino Lalvani love story from Romantic proposal in Paris to marriage and three beautiful kids
लीजा हेडन,डिनो ललवानी - फोटो : Instagram

कहते है ना कि जिनकी तकदीर में मिलना लिखा होता है वो मिल ही जाते हैं। ऐसे ही कुछ लीजा और डिनो के साथ हुआ। दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे और न ही दोनों का कोई कॉमन फ्रेंड था। ऐसे में दोनों का मिलना, डेट करना और फिर शादी कर लेने का कोई चांस ही नहीं था। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 2015 में डिनो ललवानी एक पार्टी में एक लड़की से मिलने के लिए गए थे, लेकिन उन्हें वहां वह लड़की नहीं मिली और वह लीजा से मिले। दोनों की यह पहली मुलाकात अनजाने में हुई थी, लेकिन इसके बाद दोनों की जिंदगी बदल गई।

Bollywood: असल जिंदगी में शराब से कोसों दूर रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे, नाम सुन विज्ञापनों से कर लेते हैं तौबा

Lisa Haydon and Dino Lalvani love story from Romantic proposal in Paris to marriage and three beautiful kids
लीजा हेडन,डिनो ललवानी - फोटो : Instagram

डिनो ललवानी पाकिस्तान में जन्मे ब्रिटिश उद्यमी, गुलु ललवानी के बेटे हैं, और 2008 से वह उनकी कंपनी, बिनाटोन टेलीकॉम के अध्यक्ष हैं। लीजा और डिनो 2015 में मिले थे और कुछ समय बाद पेरिस में डिनो ने अपने घुटनों पर बैठकर बेहद रोमांटिक अंदाज में लीजा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लीजा ने भी हां कर दी और इसके बाद 29 अक्तूबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली। इसकी घोषणा लीजा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी थी। दोनों की शादी में बेहद करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। 

Kangana Ranaut: ट्विटर को लेकर की गई भविष्यवाणी सच होने पर कगंना ने जताई खुशी, बोलीं- मैं हमेशा उन्हीं चीजों..

विज्ञापन
विज्ञापन
Lisa Haydon and Dino Lalvani love story from Romantic proposal in Paris to marriage and three beautiful kids
अपने बच्चों के साथ लीजा और डिनो - फोटो : Instagram

लीजा और डिनो शादी के एक साल बाद बेटे के माता-पिता बने। वहीं, अब कपल के तीन बच्चे जैक, लियो, और लारा हैं। लीजा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बता दें कि लीजा ने 'ऐ दिल है मुश्किल', 'हाउसफुल 3', 'क्वीन' और 'आयशा' जैसी फिल्मों में काम किया। वह अक्सर मैगजीन के कवर और फोटोशूट में दिखाई देती हैं। वहीं, अपने बच्चों दोनों के साथ भी उन्होंने कई शूट किए हैं।

No Entry 2: सलमान खान के बिना फिल्म का सीक्वल बनाएंगे बोनी कपूर, अभिनेता संग अनबन के चलते लिया फैसला!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed