फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमल के फूल को लेकर लीजा ने किया ऐसा ट्वीट, फैन ने कहा- 'भाजपा में शामिल हो रही हो ?'

Sun, 01 Mar 2020 08:24 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 01 Mar 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
lisa ray fan asked her to join Bjp
लीजा रे - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लीजा ने बॉलीवुड की कसूर, वाटर और द वर्ल्ड अनसीन जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों से दूर अब वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। लीजा रे अपनेे फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी बात बोल दी है कि उनके फैंस समझने लगे हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाली हैं। 

lisa ray fan asked her to join Bjp
लीजा रे - फोटो : file photo

दरअसल लीजा रे ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा की। उनकी ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। तस्वीर में वह अपने हाथों में ढेर सारे फूल लिए नजर आ रही हैं। लीजा रे ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पद्म पात्रम एवं भाषा। कमल के फूल की तरह अपनी जिंदगी जियो।' अभिनेत्री के इस ट्वीट पर उनके कई फैंस को सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए। 
 

lisa ray fan asked her to join Bjp
लीजा रे - फोटो : file photo

Parag Pande नाम के एक फैन ने लीजा रे की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उन्हें भाजपा का समर्थक और पार्टी में शामिल होने को लेकर सवाल किया। फैन के इस सवाल का लीजा रे ने भी बड़े की खास अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने अपने जवाब में लिखा, 'हां! आप अपनी भावनाओं को आगे बढ़ाएं... ये ऐसा समर्थन है जैसे कि वायरस का एंटीडोट समझकर कोरोना पीना।' लीजा रे के इस ट्वीट पर अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
lisa ray fan asked her to join Bjp
लीजा रे - फोटो : file photo

लीजा रे दो बेटियों की मां है। साल 2018 में वह सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटियों की मां बनी थीं। लीजा रे सोशल मीडिया अपनी दोनों बेटियों की तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने साल 2012 में कैलिफोर्निया में बैंक एग्जिक्यूटिव जेसन से शादी की थी। लीजा रे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग जीती है। 

विज्ञापन
lisa ray fan asked her to join Bjp
lisa ray - फोटो : file photo

साल 2009 में लीजा रे मल्टीपल माइलोमा नाम के कैंसर से गुजर चुकीं हैं। यह एक रेयर कैंसर है। 2010 में स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवाकर उन्होंने यह जंग जीती। बता दें कि लीजा को दीपा मेहता की फिल्म 'वॉटर' के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो फिल्म 'कसूर', 'वीरप्पन' और 'दोबारा' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। साथ ही वो टीवी शो 'एंडगेम' और वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में भी काम कर चुकी हैं। 

पढ़ें: कन्हैया पर राजद्रोह का मुकदमा चलाने पर भड़कीं मशहूर अभिनेत्री, अरविंद केजरीवाल को सुनाई खरी-खोटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed