{"_id":"5c559fe4bdec2256b807f5bd","slug":"lisa-ray-gets-irritate-commenting-on-her-pics-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर बच्चे के बूढ़ी कहने पर भड़कीं अभिनेत्री लीजा रे, जवाब में दे डाली जीभरकर बद्दुआ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर बच्चे के बूढ़ी कहने पर भड़कीं अभिनेत्री लीजा रे, जवाब में दे डाली जीभरकर बद्दुआ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 02 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
lisa ray
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'कसूर' से बॉलीवुड में दस्तक देने वाली एक्ट्रेस लीजा रे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। कैंसर सर्वाइवर लीजा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में बहुत ही बोल्ड अंदाज में एक बिकनी फोटो शेयर की थी। जिस पर एक यूजर ने अभिनेत्री का दिल तोड़ देने वाला कमेंट कर डाला। ऐसे में लीजा ने अपने इस यूजर को करारा जवाब दे बड़ी बात कह डाली है...
2 of 5
lisa ray
बता दें कि लीजा ने अपनी बिकनी फोटो ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। जिसे फिल्म अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने भी लाइक कर कमेंट किया था। लेकिन एक यूजर ने लीजा की इस तस्वीर पर टू ओल्ड ( बहुत बूढ़ी) कमेंट कर अभिनेत्री को भड़का दिया है। यूजर के कमेंट पर लीजा भी जवाब दिए बिना चैन से नहीं बैठीं।
3 of 5
bollywood
बता दें कि लीजा की इस बिकनी फोटो पर एक स्कूल के बच्चे ने कमेंट किया है जिसके जवाब में लीजा ने लिखा ' तुमने सही कहा, मैं बूढ़ी हो चुकी हूं वक्त से भी पहले और ज्यादा भी, शायद आपका दिमाग कभी विकसित ना हो लेकिन शरीर तो बढ़ेगा ही और ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lisa ray
लीजा यही नहीं रुकी उन्होंने कमेंट से चिढ़कर आगे लिखा ' एक कैंसर सर्वाइवर हूं और 46 साल की उम्र में अपनी सबसे खुशनुमा जिंदगी जी रही हूं क्योंकि यह मन और शरीर दोनों से ही सुरक्षित है, आशा करती हूं कि तुम्हें भी एक दिन ऐसा महसूस हो।'
विज्ञापन
5 of 5
Lisa Ray
आखिर में बात करें लीजा के फिल्मी वर्क फ्रंट की तो बता दें कि उन्हें पिछली बार साल 2017 में फिल्म 'दोबारा' में देखा गया था। लीजा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'कसूर' और 'वॉटर' बड़ी हिट फिल्में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।