{"_id":"5d2496668ebc3e6cab1f6041","slug":"little-fans-write-a-letter-to-janhvi-kapoor-during-roohi-afza-in-manali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल रूम के बाहर फैंस का लैटर मिलने पर चौंकी जान्हवी, लिखा था-जितनी जल्द हो सके मिलना...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
होटल रूम के बाहर फैंस का लैटर मिलने पर चौंकी जान्हवी, लिखा था-जितनी जल्द हो सके मिलना...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 09 Jul 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रूही आफजा' को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में जान्हवी के साथ अभिनेता राज कुमार राव मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। करीब दो सप्ताह तक कुल्लू-मनाली की वादियों में इन दोनों ने फिल्म की शूटिंग की।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : social media
इस दौरान मनाली में मौजूद जान्हवी के कुछ नन्हें फैंस ने उन्हें प्यार भरा लेटर लिखकर भेजा। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक स्थानीय बच्चों को जब ये पता चला कि जान्हवी मनाली में शूटिंग कर रही हैं तो बच्चों ने उनके होटल रूम के बाहर एक प्यार भरा लेटर छोड़ दिया। बच्चों द्वारा लिखे इस लेटर की तस्वीर को जान्हवी कपूर के janhvikapoor06 फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : social media
इस प्यारे लेटर में नन्हें फैंस ने लिखा था कि, 'रूही आफजा, हाई जान्हवी मैम हम आपके बहुत बड़े फैन हैं। हम आपसे जितना जल्दी हो सके मिलना चाहते हैं। हम बच्चे आपसे मिलने के लिए बहुत बेचैन हैं।' इस लेटर में कई बच्चों के नाम भी लिखे हुए थे। नन्हें फैंस द्वारा भेजा गया ये लेटर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि फिल्म 'रूही आफजा' में जान्हवी कपूर डबल रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं। वहीं जान्हवी कपूर के पास फिल्म 'रूही आफजा' के अलावा गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी है। कारगिल की लड़ाई में अपनी बेखौफ प्रदर्शन को लेकर जानी जाने वाली आइएएफ पायलट गुंजन सक्सेना पर बन रही इस बायोपिक को शरन शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दोनों फिल्मों के बाद जान्हवी निर्देशक करण जौहर की फिल्म तख्त पर काम करेंगी। तख्त एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें जाह्नवी के साथ विक्की कौशल, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, जैसे सितारें नज़र आएंगे। साथ ही फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी उनकी एंट्री हुई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।