फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब बॉलीवुड पर पड़ी थी लॉकडाउन की मार, किसी ने बेची सब्जियां तो कोई गांव जाकर करने लगा खेती का काम

Wed, 24 Mar 2021 06:48 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 24 Mar 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Lockdown anniversary bollywood celebs who lost their job due to pandemic
लॉकडाउन के दौरान सेलेब्स ने गंवाया काम - फोटो : Social media

आज 24 मार्च है। मार्च का महीना और आज की तारीख शायद ही कोई भूल पाया हो। इस तारीख का ज्यादा तो नहीं लेकिन एक साल पुराना इतिहास जरूर है। जी हां, आज ही के दिन पिछले साल फैली कोरोना महामारी के कारण संपूर्ण भारत में लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसने न जाने कितनी ही जिंदगियों को बेपटरी कर दिया था, जिससे उभरने की कोशिश वे आज भी कर रहे हैं। कोरोना रोकथाम और बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन ने न जाने कितनों की जिंदगी और रोजगार पर ही ताला लगा दिया। इसने आम तो आम बॉलीवुड की भी कमर तोड़ दी। मनोरंजन जगत से जुड़े तमाम कलाकार बेरोजगार हो गए। आज हम ऐसे ही कुछ कलाकारों की जिक्र कर रहे हैं।

Lockdown anniversary bollywood celebs who lost their job due to pandemic
राजेश करीर - फोटो : Social media

राजेश करीर
राजेश करीर ने मई महीने में एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने के कारण उनके पास रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पैसे नहीं थे। राजेश ‘मंगल पांडे’ और ‘अग्निपथ’ जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Lockdown anniversary bollywood celebs who lost their job due to pandemic
आशीष रॉय - फोटो : Social media

आशीष रॉय
छोटे पर्दे के अभिनेता आशीष रॉय की आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब हो गई थी। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। किडनी की समस्या के कारण उनका डायलिसिस चल रहा था, जिस वजह से उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। जनवरी 2020 में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, नवंबर में आशीष इस दुनिया को अलविदा कह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown anniversary bollywood celebs who lost their job due to pandemic
नुपुर अलंकार - फोटो : Social media

नुपुर अलंकार
टीवी अभिनेत्री नुपुर अलंकार को भी लॉकडाउन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनका पैसा पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के घोटाले में फंस गया था। बीमार मां के इलाज के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। उनकी दोस्त रेणुका शहाणे ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर नुपुर के लिए मदद मांगी थी।

विज्ञापन
Lockdown anniversary bollywood celebs who lost their job due to pandemic
जान खान - फोटो : Social media

जान खान
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता जान खान को भी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सीरियल ‘हमारी बहू सिल्क’ में मुख्य किरदार निभाने वाले जान ने निर्माताओं पर बकाया पेमेंट नहीं देने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि पिछले एक साल से उनके पैसे रुके हुए हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह सीरियल के प्रोड्यूसर पर भड़कते हुए नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed