फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिड्डियों को पकड़कर खा रहा था ये शख्स, भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा, कहा- 'कोरोना वायरस से उन्होंने...'

Fri, 29 May 2020 02:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 29 May 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
locusts Attack during Coronavirus Priyanka Chopra Cousin sister actress Meera Chopra angry on a man who eat locusts
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पूरा देश एक तरफ कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा हैं वहीं टिड्डियों के प्रकोप की नई मुसीबत खड़ी हो गई है। इन दिनों भारत की फसल पर टिड्डियों का हमला लगातार जारी है। सरकार टिड्डी दल के हमलों को रोकने के लिए अपनी ओर से पूरे प्रयास कर रही हैं। वहीं इस बीच प्रियंका चोपड़ा की बहन और अभिनेत्री मीरा टिड्डियों को खाने वाले एक शख्स पर भड़की हैं। 

locusts Attack during Coronavirus Priyanka Chopra Cousin sister actress Meera Chopra angry on a man who eat locusts
मीरा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : ट्विटर

मीरा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन हैं। वह बॉलीवुड की 1920 लंदन और सेक्शन 375 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मीरा चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक शख्स का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह शख्स टिड्डियों को खाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद मीरा शख्स पर बुरी तरह के भड़क गई हैं। 

locusts Attack during Coronavirus Priyanka Chopra Cousin sister actress Meera Chopra angry on a man who eat locusts
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में दिखाया गया है कि वह शख्स पहले टिड्डियों को एक थेले में बंद करके रखता है फिर उसमें से एक जिंदा टिड्डी निकालता है और खाने लगते है। इस वीडियो के साथ मीरा चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह फॉरवर्ड वीडियो मिला। क्या यह वीडियो सही है। लोग सच में टिड्डी खा रहे हैं। क्या कोरोना वायरस से उन्होंने अभी तक कोई सबक नहीं सीखा है। हैरान करने वाला है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
locusts Attack during Coronavirus Priyanka Chopra Cousin sister actress Meera Chopra angry on a man who eat locusts
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मीरा चोपड़ा की ओर से साझा किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें देश में बढ़ते टिड्डियों की तो देश में करीब 26 साल बाद टिड्डी दलों के हमले से करीब 90 हजार हेक्टेयर फसलें खराब कर दी हैं। यह आकलन अभी राजस्थान के 20 जिलों के आधार पर ही जारी किया गया है। ऐसे में टिड्डी दलों की चपेट में आने वाली फसलों और हरियाली का आंकड़ा और बढ़ना तय है। 

विज्ञापन
locusts Attack during Coronavirus Priyanka Chopra Cousin sister actress Meera Chopra angry on a man who eat locusts
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने पंजाब, मध्यप्रदेश और राजस्थान में फसलें खराब कर दी हैं। संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी के मुताबिक मरुस्थलीय टिड्डियों का झुंड इस साल देश की कृषि के लिए एक गंभीर खतरा है। यह पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा चुका है। इसके बाद केंद्र ने 16 राज्यों को चेतावनी जारी की है।

पढ़ें: भारत में टिड्डियों के हमले पर जायरा वसीम ने कही ऐसी बात, ट्रोलर्स बोले- 'चूहे खाने के बाद बिल्ली हज को चली'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed