बॉलीवुड के साथ-साथ कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने राजनीतिक गलियारों में अपनी किस्मत आजमाई। किसी को भाजपा पार्टी से टिकट मिला तो किसी ने दूसरी पार्टी के सहारे अपने पैर जमाने की कोशिश की। इनमें से कुछ स्टार्स तो ऐसे हैं जिनकी किस्मत एक झटके में ही चमक गई तो कुछ ऐसे हैं जो कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। हाल ही में गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हुए हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं या फिर जिन्होंने हाल ही में पार्टी ज्वाइन की है।
गंभीर से पहले ये 12 सेलिब्रेटी भी भाजपा की पिच पर कर चुके हैं बैटिंग, कई सांसद तो कुछ बने मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी का एक सफल फिल्मी करियर तो रहा ही साथ ही उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में खूब नाम कमाया। हेमा मालिनी ने साल 2004 में बीजेपी ज्वाइन की थी। साल 2014 में हेमा मालिनी ने लोक सभा चुनाव में मथुरा की सीट जीत ली थी। आज हेमा मालिनी न केवल बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं बल्कि मथुरा की सांसद भी हैं।
स्मृति ईरानी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं स्मृति ईरानी वर्तमान समय में मोदी सरकार में मंत्री हैं। राजनीति में आने के बाद स्मृति ने अभिनय के क्षेत्र से दूरी बना ली है। अभिनय से राजनीति तक पहुंचने का सफर स्मृति के लिए बेहद संघर्ष भरा रहा है।
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के चर्चित नेताओं में से एक हैं। फिल्मों में कामयाबी हासिल करने के बाद शॉटगन की राजनीतिक पारी भी बेहतरीन रही। फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से भाजपा के सांसद हैं।
किरण खेर
'वीर-जारा', 'देवदास' और 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री किरण खेर भी काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। इस समय वह भाजपा की सीट से चंडीगढ़ की सांसद है।

कमेंट
कमेंट X