फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर के बाद जावेद अख्तर ने भाजपा पर कसा तंज, साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने पर कही ये बात

Thu, 18 Apr 2019 08:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 18 Apr 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 javed akhtar takes on bjp sadhvi pragya singh
javed akhtar, sadhvi pragya - फोटो : social media

लोकसभा चुनाव के माहौल में फिल्मी सितारे भी लगातार नजर बनाए हुए हैं और सोशल मीडिया पर अपनी राय दे रहे हैं। बॉलीवुड में जहां कई सितारे सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी राय रखने से बचते हैं तो वहीं कई खुलकर अपनी बात कहते हैं। लेखक और गीतकार जावेद अख्तर इस वजह से कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हुए लेकिन वो अपने विचारों को शेयर करने से पीछे नहीं हटे।

lok sabha election 2019 javed akhtar takes on bjp sadhvi pragya singh
javed akhtar - फोटो : social media

दरअसल, मालेगांव बम धमाकों से चर्चा में आईं साध्वी प्रज्ञा सिंह को भाजपा ने मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से टिकट दिया है। यहां से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं। अब जावेद अख्तर ने साध्वी प्रज्ञा को टिकट देेने पर निशाना साधा है।

lok sabha election 2019 javed akhtar takes on bjp sadhvi pragya singh
javed akhtar - फोटो : amar ujala

जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर पर लिखा कि 'भोपाल में भाजपा की उम्मीदवार की पसंद वास्तव में साफ है। साध्वी प्रज्ञा संघ परिवार के विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए बिल्कुल फिट हैं। वाह! वाह! वाह!'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 javed akhtar takes on bjp sadhvi pragya singh
swara bhaskar - फोटो : social media

इससे पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी साध्वी प्रज्ञा को लेकर तंज कसा था। समाचार एजेंसी एएनआई के प्रज्ञा ठाकुर से बातचीत वाले एक अन्य ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने कहा, 'मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की हमारी शानदार सूची के अलावा एक संभावित आतंकवादी... मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा.. भाजपा नफरत और विभाजन के अपने एजेंडे में बिल्कुल नग्न है।'



 

विज्ञापन
lok sabha election 2019 javed akhtar takes on bjp sadhvi pragya singh
swara bhaskar - फोटो : social media

स्वरा ने एक और ट्वीट किया। जिसमें @VictimGames नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया था कि 'अब जब साध्वी प्रज्ञा भाजपा उम्मीदवार हैं तो शंभूलाल रैगर को संघी अपना बाप कब बना रहे हैं? इसी ट्वीट को लेकर स्वरा भास्कर ने जवाब दिया कि 'जल्दी'। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed