बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान इस ईद पर अपने फैन्स के लिए फिल्म 'भारत' का तोहफा पेश करने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान के कई रुप हैं जो समय-समय पर बतौर पोस्टर शेयर किए गए हैं। सलमान के फैन्स को उनके ये अलग-अलग लुक बेहद पसंद आ रहे हैं। सलमान की इस फिल्म के पोस्टर की बात करे तो वह कभी बूढे़ तो कभी जवान के लुक में दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर आने के बाद सलमान की फिल्म के पोस्टर खूब वायरल हो रहे हैं। इस कड़ी में हॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन दीवा पेरिस हिल्टन ने भी सलमान के रेट्रो लुक वाले पोस्टर को बेहद पसंद किया है।
हॉलीवुड में छाए सलमान खान और मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' के रिलीज का फैसला अब सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा। कोर्ट के आदेश पर चुनाव आयोग ने फिल्म को देख इसका अवलोकन किया। चुनाव आयोग इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने के अपने फैसले से जु़ड़ी एक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में शुक्रवार को सर्वोच्च अदालत को सौंपेगा। इसके बाद कोर्ट अपने फैसले पर आएगा।
लोक सभा चुनाव 2019 का कल 18 अप्रैल को दूसरा चरण शुरु होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। बॉलीवुड से भी कुछ कलाकार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इस कड़ी में फिल्म निर्माता अशोक पंडित भी चुनाव के बीच खुलकर बोल रहे हैं। इस बार अशोक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने लिखा 'बांग्लादेशी अभिनेताओं को भारत के चुनाव में प्रचार के लिए पेश कर ममता ने यह साबित कर दिया है कि वह अपने वोट बैंक के लिए कितनी संख्या में घुसपैठियों का साथ दे रही हैं, उनकी इस गतिविधि से लग रहा है कि उन्हें मुसलमानों से भी कोई आशा नहीं है, यही कारण है कि वह बांग्लादेशियों को भारत में ला रही हैं।'
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के ऑफएयर होने की कई बार खबरें आ चुकी हैं। उस वक्त स्टार्स ने इस सीरियल के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर का 6 साल से चलता आ रहा शो अब बंद होने वाला है। इस सीरियल के बाद टेलीविजन के दो और सीरियल्स पर भी ऑफएयर होने की तलवार लटक गई है। कलर्स के शो 'रूप: मर्द का नया स्वरूप' और स्टार प्लस के सुपरनैचुरल शो 'नजर' के बंद होने की चर्चा जोरों पर है।
मलाइका अरोड़ा जिनको बॉलीवुड का फिटनेस फ्लैग बियरर माना जाता है। वह अक्सर जिम से निकलती हुई नजर आ ही जाती हैं। बीती शाम में भी ऐसा एक नजारा मलाइका के फैंस को देखने को मिला। जिम के एट्टायर में एक वेस्ट और शॉर्ट्स पहने हमेशा की वह यहां भी तरह फिट नजर आ रही थीं। मलाइका को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह 45 की हो चुकी हैं। लेकिन उनके इस लुक को लेकर उनको खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।