पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव आयोग ने देख ली पीएम मोदी की बायोपिक, अब सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

Wed, 17 Apr 2019 10:17 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 17 Apr 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
supreme court will decide on pm modi biopic releasing
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' के रिलीज का फैसला अब सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा। कोर्ट के आदेश पर चुनाव आयोग ने फिल्म को देख इसका अवलोकन किया।चुनाव आयोग इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने के अपने फैसले से जु़ड़ी एक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में शुक्रवार को सर्वोच्च अदालत को सौंपेगा। इसके बाद कोर्ट अपने फैसले पर आएगा।

supreme court will decide on pm modi biopic releasing
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala

फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन रिलीज से एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का हवाला दे इसकी रिलीजिंग पर रोक लगा दी थी। इसके बाद फिल्म की टीम की ओर से चुनाव आयोग के इस फैसले को चुनौती दी गई थी। 

supreme court will decide on pm modi biopic releasing
pm modi biopic - फोटो : file photo

फिल्म की टीम की अपील पर कोर्ट ने चुनाव आयोग को फिल्म देखने की हिदायत दी और कहा कि यह भी जांच करे कि इस पर रोक लगाना उचित है या नहीं। मुंबई में फिल्म की टीम का कहना है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से पूरी उम्मीद है कि उनकी फिल्म के साथ न्याय किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
supreme court will decide on pm modi biopic releasing
नरेंद्र मोदी की फिल्म का पोस्टर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

वहीं, विपक्ष लगातार फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर रहा था क्योंकि उसका कहना है इससे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होता है। फिल्म की रिलीज से एक पार्टी या व्यक्ति विशेष के प्रति मतदाता प्रभावित होंगे। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का फैसला ऐसे समय में आया था जब 9 अप्रैल को सेंसर बोर्ड से इसे यू सर्टिफिकेट मिला था। 

विज्ञापन
supreme court will decide on pm modi biopic releasing
modi biopic - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ता ने याचिका दाखिल की थी। जिसपर बीते मंगलवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed