{"_id":"5ce66bf1bdec220715068f4f","slug":"lok-sabha-election-2019-vivek-oberoi-says-rahul-gandhi-should-watch-my-film-now-he-is-free","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या के मीम पर ट्रोल होने वाले विवेक ने मोदी की जीत पर राहुल पर कसा तंज, बोले- 'ये काम कर लो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या के मीम पर ट्रोल होने वाले विवेक ने मोदी की जीत पर राहुल पर कसा तंज, बोले- 'ये काम कर लो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 23 May 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rahul Gandhi and Vivek
- फोटो : file photo
Link Copied
भाजपा ऑफिस में खुशी की लहर है। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत के पार है जबकि कांग्रेस पार्टी पिछड़ रही है। जहां एक ओर लोकसभा चुनाव में आम और खास हर एक की दिलचस्पी है तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसकी खास वजह फिल्म का नाम है जो कि पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक है। विवेक ओबेरॉय फिल्म प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच विवेक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसा है। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि अब राहुल गांधी राजनीति छोड़ दें।
Trending Videos
2 of 5
vivek oberoi
- फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय ने न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। विवेक ओबेरॉय ने कहा- जो न्याय की बातें करते हैं, शासन अन्याय का करते हैं। पीएम मोदी को रोक नहीं सकते हैं। जब पीएम मोदी जीत का जश्न कल मनाएंगे उसी दिन हमारी फिल्म भी आ रही है। उसका जश्न भी मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : instagram
इसके बाद विवेक ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा- 'राहुल अब खाली हैं तो उनसे कहूंगा कि वो कल मेरी फिल्म आकर देखें। मेरी राहुल गांधी से अपील है कि नफरत की राजनीति छोड़कर अब भारत के बारे में सोचिए।'
4 of 5
Vivek Oberoi, Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : social media
आपको बता दें, विवेक ओबेरॉय हाल ही में अपने एक पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गए थे। विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय की ऐश्वर्या राय की एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिससे हर किसी ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। लोकसभा एग्जिट पोल को लेकर ऐश्वर्या की तस्वीर से जुड़ा एक मीम वायरल हो रहा था। इस तस्वीर को विवेक ओबेरॉय ने शेयर कर दिया। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय, बारी-बारी से सलमान खान, फिर विवेक ओबेरॉय और फिर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
vivek oberoi
- फोटो : social media
इस मीम को शेयर करते ही विवेक यूजर्स के निशाने पर आ गए। यूजर्स का कहना था कि उन्होंने इस तस्वीर को शेयर कर ऐश्वर्या का अपमान किया है। जबकि ऐश्वर्या, विवेक की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। वहीं सोनम कपूर और अनुपम खेर जैसे बड़े सेलेब्रिटीज ने भी विवेक की इस हरकत को शर्मनाक बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।