{"_id":"5ce66daebdec220724488704","slug":"2019-lok-sabha-election-results-jaya-prada-amar-singh-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए जया प्रदा और अमर सिंह के बीच क्या है रिश्ता?, भाजपा का साथ भी नहीं दिला पाया जीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए जया प्रदा और अमर सिंह के बीच क्या है रिश्ता?, भाजपा का साथ भी नहीं दिला पाया जीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 23 May 2019 03:55 PM IST
यूपी की रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने बीजेपी की जया प्रदा को काफी पीछे छोड़ दिया है। सपा से पहले जया प्रदा आरएलडी के टिकट पर भी चुनाव हार चुकी हैं। इस बार जया प्रदा को भाजपा की टिकट भी रामपुर से जिता न सकी। 1980 के बाद से कोई ऐसा इलेक्शन नहीं है, जिसमें आजम खान की सक्रिय भागीदारी न रही हो। हालांकि अभी रुझान ही आए हैं लेकिन जया का हारना लगभग तय माना जा रहा है। हमेशा की तरह जया का साथ देने वाले अमर सिंह का उनकी हार पर अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। हाालंकि अमर और जया के रिश्तों के बारे में चर्चा लगातार राजनीति में बनी रहती है। जानिए, जया प्रदा और अमर सिंह के बीच क्या है रिश्ता?
Trending Videos
2 of 5
jaya prada and amar singh
माना जाता है कि जया प्रदा को पार्टी में लाने के पीछे अमर सिंह की बड़ी भूमिका थी। जया प्रदा भी अमर सिंह को दोस्त और राजनीतिक गुरु मानती रही हैं। जया प्रदा ने खुद बताया था कि किस तरह लोगों ने उनका और अमर सिंह का नाम जोड़ा। अमर सिंह के साथ लिंकअप को लेकर एक बार जया प्रदा ने कहा था- मैं अमर सिंह को अपना 'गॉडफादर' मानती हूं हालांकि मैं उन्हें राखी भी बांध दूं, तब भी मेरे उनके बारे में बाते बनाना बंद नही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
jaya prada, amar singh
एक अन्य मौका तब सामने आया जब जया प्रदा ने बताया कि 'मेरे जीवन में कई लोगों ने मेरी मदद की है। अमर सिंह उनमें से एक थे। बात उस वक्त की है जब अमर सिंह डायलिसिस पर थे और उनके साथ मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से फैलाया गया। मैं रो रही थी और कह रही थी कि अब मुझे और नहीं जीना है, मैं आत्महत्या करना चाहती हूं। डायलिसिस से आने पर सिर्फ अमर सिंह जी मेरे साथ खड़े हुए, मेरा समर्थन किया।' बता दें कि जया प्रदा ने साल 2009 चुनाव में आजम खान पर अश्लील तस्वीरें फैलाने का आरोप लगाया था।
4 of 5
अमर सिंह और जयाप्रदा पूजन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल अक्टूबर में ही अमर सिंह ने भी 'मी टू' को लेकर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खां पर ऐसी बात कह दी थी, जिस पर बखेड़ा खड़ा हो गया था। नेताओं पर लग रहे आरोपों को लेकर अमर सिंह ने कहा कि अगर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा 'मी टू' कह दें तो आजम खां को जेल जाना पड़ सकता है। इसके बाद बोले, 'मी टू' मामलों की सही जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे तो कोई मुझे भी फंसा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
जयाप्रदा
- फोटो : Instagram
बहरहाल, करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद जया प्रदा ने राजनीति की ओर रुख किया था। जया प्रदा 1994 में तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हो गईं। साल 2000 में वो तेदेपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं। माना जाता है कि जया प्रदा को पार्टी में लाने के पीछे अमर सिंह की बड़ी भूमिका थी। जब अमर सिंह समाजवादी पार्टी से अलग हुए तो जया भी उनके साथ अलग होकर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हो गईं और चुनाव हार गईं। अब वह भाजपा में शामिल हो गई हैं और रामपुर सीट से लगभग चुनाव हार चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।