{"_id":"5ce6637bbdec2207140c6d15","slug":"2019-lok-sabha-election-results-know-some-lesser-known-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा की टिकट पर भी हार से पार न जा पाईं जया प्रदा, सिनेमा से लेकर राजनीति तक कुछ ऐसा रहा सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाजपा की टिकट पर भी हार से पार न जा पाईं जया प्रदा, सिनेमा से लेकर राजनीति तक कुछ ऐसा रहा सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 23 May 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
जया प्रदा और आजम खान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने बीजेपी की जया प्रदा को काफी पीछे छोड़ दिया है। वैसे तो जया प्रदा अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं लेकिन फैंस उनके बारे में जानने के लिए आज भी उत्सुक रहते हैं। आइए आपको बताते हैं जया प्रदा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
Trending Videos
2 of 7
जयाप्रदा
- फोटो : Instagram
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
जया प्रदा
जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इस फिल्म के लिए जया प्रदा को केवल 10 रुपए मिले थे। शुरू से ही जया प्रदा की जिंदगी रहस्य और रोमांच से भरी रही है। उनका जीवन हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहा है।
4 of 7
जया प्रदा
1986 में जब जया का करियर पीक पर था जया प्रदा ने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली। दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जया प्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले श्रीकांत ने चंद्रा के साथ शादी की थी जिससे उनके तीन बच्चे भी हैं। श्रीकांत और जया प्रदा की शादी से काफी विवाद भी खड़ा हुआ, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना जया प्रदा से शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 7
जया प्रदा
हैरानी की बात तो ये है कि जया प्रदा से शादी के बाद भी उनकी पहली पत्नी से श्रीकांत को बच्चे हुए। शादीशुदा होने के बावजूद आज भी वे अकेली ही रहती हैं। महान फिल्मकार सत्यजीत रे जया की सुंदरता और एक्टिंग से इतने प्रभावित थे कि वे उन्हें विश्व की सुंदरतम महिलाओं में एक मानते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।