फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की जीत को अपने मुंह पर तमाचा बताने पर ट्रोल हुए प्रकाश राज, स्वरा को भी यूजर्स की खरी-खरी

Thu, 23 May 2019 06:23 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 23 May 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election prakash raj and swara bhaskar get troll after result
Swara Bhaskar, Prakash Raj - फोटो : social media

लोकसभा चुनाव के रुझानों के बाद अब ये साफ हो गया है कि देश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। इन नतीजों पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया है लेकिन इस बीच ट्रोलर्स को भी मौका मिल गया बॉलीवुड सेलिब्रेटी को ट्रोल करने का। इनके निशाने पर इस बार प्रकाश राज और स्वरा भास्कर हैं।

lok sabha election prakash raj and swara bhaskar get troll after result
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

 बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश राज ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे गाल पर जोरदार तमाचा...और भी ट्रोल, बेइज्जती, और गालियां आई हैं, फिर भी मैं अपने स्टैंड पर खड़ा रहूंगा, सेक्युलर भारत के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी, एक कठिन सफर अब शुरू हो चुका है, उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया, जय हिंद ।'
 



 

lok sabha election prakash raj and swara bhaskar get troll after result
swara bhaskar

एक यूजर ने लिखा, स्वरा भास्कर ने चार लोकसभा कैंडिडेट्स के लिए कैंपेन किया। सभी हार रहे हैं। दूसरे ने लिखा- स्वरा भास्कर ने साड़ी और ज्वैलरी खरीदी और अपने जन्मदिन पर भी प्रचार किया. उसने कन्हैया कुमार, आतिशी मार्लेना और दिग्विजय सिंह का समर्थन किया. सभी को बड़ी हार मिल रही है। कैंपनेर के तौर स्वरा भास्कर का रोल खत्म, उनकी फिल्मों की तरह फ्लॉप। स्वरा ने जिस-जिस के लिए कैंपेन किया सभी हार रहे हैं। स्वरा यह सुनकर डिप्रेशन में चली गई हैं कि उनकी पसंद के सभी उम्मीदवार पीछे हैं।
 




 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election prakash raj and swara bhaskar get troll after result
SWARA BHASKAR

ट्रोल होते हुए इन तथ्यों को सही करते हुए स्वरा ने लिखा, 'हां, क्योंकि # LokSabhaEelctions2019 सब कुछ था। स्वरा भास्कर ने किसके लिए प्रचार किया? और ये 6 कैंडिडेट थे। कम से कम अपने तथ्यों की जांच करें।
 



 

विज्ञापन
lok sabha election prakash raj and swara bhaskar get troll after result
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बेंगलुरु सेंट्रल से निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश राज बुरी तरह लोकसभा चुनाव हारते नजर आ रहे हैं. उन्हें भी ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- प्रकाश राज अब कहां गायब हो गए हैं। इलेक्शन से पहले इतना हल्ला मचा रहे थे और इलेक्शन के बाद साउंडलेस हो गए हैं। एक ने लिखा- प्रकाश राज जीते रहे हैं क्योंकि उन्होंने नोटा को गए 10 हजार वोटों का हरा दिया।
 



 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed