{"_id":"5ce6375abdec2207863abb5b","slug":"lok-sabha-election-shatrughan-sinha-and-his-wife-poonam-sinha-total-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, खुद कांग्रेस से तो पत्नी को एसपी से उतारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, खुद कांग्रेस से तो पत्नी को एसपी से उतारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 23 May 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अखिलेश यादव, शत्रुघ्न सिन्हा व पूनम सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शत्रुघ्न सिन्हा इस बार के चुनाव में काफी चर्चा में रहे हैं। बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से उनका कड़ा मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद से है। शत्रुघ्न ने इस बार भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। पार्टी में रहते हुए वो लगातार मोदी सरकार को निशाना साधते रहे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा 112 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।
2 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा-रविशंकर प्रसाद
शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से कई बार सांसद रह चुके हैं और वो मोदी विरोधी माने जाते हैं। अक्सर उनके बयानों में सरकार के खिलाफ बगावती सुर दिखे इसी के चलते भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद शत्रुघ्न ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
3 of 6
Poonam Sinha
- फोटो : amar ujala
इस बार चुनाव शत्रुघ्न सिन्हा के इस लिए भी खास है क्योंकि इस बार उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी चुनाव लड़ रही हैं। वो लखनऊ सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ उतरी हैं। पूनम के नाम पर पति से ज्यादा संपत्ति है। वो करीब 193 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : amar ujala
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा के पास 8.60 करोड़ रुपये की चल और 103.61 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 4,58,232 रुपये कैश हैं। वहीं पूनम सिन्हा के पास भी 5,95,366 रुपये कैश है।
विज्ञापन
5 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : amar ujala
शत्रुघ्न सिन्हा के पास 2.74 करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट, 29.10 लाख रुपये के बॉन्ड म्यूचुअल फंड में निवेश हैं। उनके पास मौजूद सोने, चांदी और कीमती स्टोंस की कीमत 1.03 करोड़ रुपये है जबकि उनकी पत्नी के पास 1.15 करोड़ रुपये के गहने हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।